दोस्‍ती में मिठास भरती है कडलिंग, जानें इसके फायदे

मनोवैज्ञानिक दोस्‍ती यानी मित्रता को मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत जरूरी मानते हैं। दोस्‍ती जिसमें आप रूठते भी हैं, मनाते भी हैं और फि‍र भी एक दूसरे के साथ बने रहते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 3, 2019 7:27 PM IST

अगस्‍त माह के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस मनाया जाता है। मनोवैज्ञानिक दोस्‍ती यानी मित्रता को मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य (cuddling benefits) के लिए बहुत जरूरी मानते हैं। दोस्‍ती जिसमें आप रूठते भी हैं, मनाते भी हैं और फि‍र भी एक दूसरे के साथ बने रहते हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि इस फ्रेंडशिप डे पर अपनी दोस्‍ती में मिठास (cuddling benefits) कैसे भरनी है। आइए हम आपको बताते हैं एक आसान सा मंत्र। वो है क‍डलिंग। जी हां कडलिंग इतनी खास है, कि डॉक्‍टर भी इसे तनाव दूर करने का तरीका और हैप्‍पी लाइफ का मूल मंत्र मानते हैं।

क्‍या है कडलिंग

कडलिंग यानी प्‍यार से किसी को गले लगाना। इसे आप आलिंगनबद्ध होना भी कहते हैं। जब आप अपनी दोनों बाहें फैलाकर किसी को दिल के करीब ले आते हैं। अब तो शोध भी इस बात को साबित कर चुके हैं कि अगर कोई आप से कितना भी नाराज है, अगर आप उसे तीस सैकंड तक कडलिंग करते हैं तो सारी नाराजगी दूर हो जाती है।

कडलिंग के सेहत लाभ

बॉन्डिंग होगी मजबूत

दोस्‍ती उन्‍हीं से होती है, जिनसे आप बॉन्डिंग फील करते हैं। और इस बॉन्डिंग को और मजबूत बनाती है कडलिंग। कडलिंग के दौरान आप एक-दूसरे के प्रति अपने कोमल अहसास को महसूस कर पाते हैं। एक-दूसरे के प्यार और केयर को समझ पाते हैं। कुछ फीलिंग्‍स बोल कर नहीं बताई जाती। उन्‍हें जताने का यही तरीका होता है।

खास होने का अहसास

किसी भी शख्‍स को उस वक्‍त बहुत अच्‍छा फील होता है जब आप उसके प्रति अपनेपन के अहसास का इजहार करते हैं। इससे उनमें अपने खास होने का अहसास होता है। कडलिंग उन्हें यही फील करवाता है। जब आप पूरी आत्‍मीयता से एक-दूसरे से मिलते हैं तो दोस्‍ती में आप दोनों के खास होने का अहसास भर जाता है।

ऑक्सीटोसिन करता है रिलीज़

जब हम किसी को गले लगाते हैं तब उन्हें बहुत अच्छा लगता है। उस वक़्त उनके मस्तिष्क में फील-गुड केमिकल रिलीज़ होते हैं। जिससे आपका रिश्‍ता भी हमेशा अच्‍छा बना रहता है।

दूर हो जाती है नाराजगी

कई शोधों में यह बात साफ हो चुकी है कि अगर आपका दोस्‍त या आपकी सहेली आप से नाराज है तो उसे कम से कम तीस सैकंड कस कर गले लगाइए। यकीन मानिए सारी नाराजगी  दूर हो जाएगी। और आप फि‍र से एक-दूसरे के लिए बहुत खास हो जाएंगे।

तनाव से देता है राहत

आज के जमाने में ऐसा कौन होगा भला, जिसे तनाव न हो। हर किसी को कोई न कोई तनाव रहता ही है। पर वह दोस्‍ती ही क्‍या जो तनाव को दूर न कर सके। जब आप अपने दोस्‍त को कडलिंग करते हैं तो उन्‍हें दुनिया भर के तनाव से कुछ देर के लिए छुट्टी मिल जाती है।

क्‍या आप ‘कडलिंग’ या ‘टच थेरेपी’ के बारे में जानते हैं ?

Health benefits of friendship : अवसाद और तनाव से दूर रखते हैं दोस्‍त, जानें दोस्‍ती के फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source