Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Cricketer Rinku Singh Father Admitted To Hospital Due to liver cancer: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए हाल ही में एक चिंताजनक खबर सामने आई है। उभरते हुए स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू सिंह के पिता को लिवर कैंसर (Liver Cancer) हुआ है। परिवार और प्रशंसक उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
24 फरवरी को पिता को लिवर कैंसर होने की जानकारी मिलते ही रिंकू फौरन घर के लिए निकल गए थे। टी 20 विश्व कप में आगामी मैच रिंकू सिंह खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर कोई अधिकारिक सूचना नहीं है।
फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल के सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. विष्णु हरि के अनुसार, लिवर कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसमें लिवर (यकृत) की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बना देती हैं।
लिवर जो शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जब इसमें ट्यूमर सामने आता है, तो भोजन को ऊर्जा में बदलना, शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालना जैसी प्रक्रिया प्रभावित होती है।
डॉ. विष्णु हरि बताते हैं कि मुख्य रूप से लिवर कैंसर 4 प्रकार का होता है। लिवर कैंसर के प्रकार में शामिल हैः
लिवर कैंसर अचानक नहीं होता, बल्कि सालों से लिवर पर पड़ने वाले दबाव के बाद प्रभावित होता है।
लिवर कैंसर शुरुआती चरण में अक्सर बिना लक्षण के होता है, इसलिए इसे “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, ये संकेत दिखाई दे सकते हैं:
डॉ. विष्णु हरि के अनुसार, किसी व्यक्ति में ऊपर बताए गए लक्षण 2 सप्ताह से ज्यादा लंबे समय तक बने रहते हैं, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।