
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : July 22, 2022 9:20 AM IST
कोरोना महामारी का प्रभाव कुछ हद तक कम देखने को मिल ही रहा था, कि फिर से इसकी खबरें डराने लगी हैं। हाल ही में भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और उधर से संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से कोरोना से संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। वहीं उधर कोरोना के रोजाना मामलों में पिछले कुछ महीनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे स्पष्ट महसूस हो रहा है कि कोरोना का खतरा अभी तक भी पूरी तरह से टला नहीं है। हालांकि, दिल्ली और मुंबई जैसी बड़े शहरों में लोगों ने सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी मास्क लगाना बंद कर दिया है, जिस कारण कोरोना की एक और लहर आना का खतरा बढ़ रहा है।
हाल ही में आई खबरों के अनुसार भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, ताकि वे फिर से टीम इंडिया में शामिल हो पाएं। केएल राहुल को T20I सीरीज के लिए नामित किया गया था, अब देखना ये है वे इससे पहले स्वस्थ हो पाते हैं या नहीं।
जो बाइडेन के बारे में हाल ही में खबर आई है कि वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी की वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं और इस समय वे ठीक हैं सिर्फ हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं।
An update from me: pic.twitter.com/L2oCR0uUTu
— President Biden (@POTUS) July 21, 2022
ट्वीट में एक वीडियो जारी करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह जानकारी दी और कहा कि वे डबल वैक्सीनेटेड हैं और डबल बूस्टेड हैं और फिर भी वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अभी भी बहुत सारा काम कर रहे है और जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।