इस स्टार क्रिकेटर के पिता ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती, साउथ अफ्रीका का दौरा हो सकता है मिस

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के पिता को ब्रेन स्ट्रोक के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा और जिसके चलते दीपक भी टी20 सीरिज छोड़कर अपने पिता के पास आ गए, जानें क्या कह रहे हैं डॉक्टर।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 7, 2023 10:21 AM IST

Cricketer deepak chahar’s father suffers brain stroke and hospitalized: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के पिता को ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। खबर मिलते ही गेंदबाज बिना किसी प्रकार की देरी किए ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही टी20 सीरीज छोड़कर बेंगलुरु से अपने पिता के पास अस्पताल आए। बता दें कि टीम इंडिया अपने साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए रवाना हो चुकी है और इस स्क्वॉड में तेज गेंदबाज दीपक चाहर का भी शामिल होना था। लेकिन वे नहीं गए हैं और उन्होंने इस मुसीबत के समय अपने पिता के साथ होने का फैसला किया है। इंजरी होने के कारण वैसे भी दीपक चाहर ने लंबे समय के बाद क्रिकेट में वापसी की थी, लेकिन पिता के लिए शायद अब फिर से वे कुछ समय के लिए खुद को क्रिकेट से दूर कर सकते हैं।

मिथराज हॉस्पिटल में भर्ती दीपक के पिता

दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मिथराज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक ने मीडिया को बताया कि वे अपने पिता की खबर सुनते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज का आखिरी मैच छोड़कर सीधा वे अपने पिता के पास आ गए।

डायबिटीज और हाई बीपी के मरीज हैं लोकेंद्र सिंह

मीडिया की खबरों के मुताबिक दीपक के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर के स्वास्थ्य के बारे में मिथराज हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कहा है कि लोकेंद्र सिंह को हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। जिस कारण से उनका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा था कि अब वे खतरे से बाहर हो चुके हैं। परिवार ने उन्हें अलीगढ़ से दिल्ली शिफ्ट कराने का भी सोचा था, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया था।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source