
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 18, 2021 3:06 PM IST
क्रिकेटर की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई है।
एक क्रिकेटर की हार्ट अटैक (Heart Attack) के कारण मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि खिलाड़ी पुणे के जुन्नर जिले में क्रिकेट मैच खेल रहा था, जहां खेल के दौरान ही उसकी मौत हो गई। क्रिकेटर का नाम बाबू नलावडे (Babu Nalwade) है। बताया जा रहा है कि क्रिकेटर के साथ ये दर्दनाक हादसा क्रिकेट पिच पर ही हुआ है। नीचे 30 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रिकेटर को किस तरह अचानक से हार्ट अटैक आया।
[video width="640" height="352" mp4="https://st1.thehealthsite.com/wp-content/uploads/2021/02/3JEd2VJFqjjLdQza.mp4"][/video]
खिलाड़ी की मौत ने सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि क्रिकेटर को अचानक से हार्ट अटैक आया और वह पिच पर ही गिर गए थे। इसके बाद उन्हें जल्दबाजी में डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। घटना के बाद से ही उनके परिवार समेत हर कोई शोक में है।
हमारे देश में करीब 50 प्रतिशत मौतें हार्ट अटैक के कारण होती हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि करीब 40 प्रतिशत दिल के दौरे बिना पूर्ण लक्षण के पड़ते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में असिम्टोमैटिक हार्ट अटैक कहते हैं। दरअसल, दिल का दौरा एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें हृदय की मांसपेशियों को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनी पूरी तरह से अवरुद्ध होने के कारण अचानक खून की सप्लाई बंद कर देती है। इस स्थिति में दिल की मांसपेशियों की सेल्स मर जाती हैं। धमनी में ब्लॉकेज यानी की रुकावट अक्सर प्लाक के जमा होने के कारण होती है, जिसके परिणामस्वरूप कोरोनरी हार्ट डीजिज (सीएचडी) होती हैं। अगर इस स्थिति को बिना उपचार के छोड़ दिया जाए तो यह किसी भी व्यक्ति के लिए घातक साबित हो सकता है।