
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 22, 2021 1:50 PM IST
सीताराम येचुरी के बेटे का कोरोना से निधन।
Sitaram Yechury Son Death News: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी (cpim general secretary sitaram yechury) के बेटे की गुरुवार को कोविड -19 के कारण मौत हो गई। उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। माकपा नेता ने ट्वीट कर कहा, "बहुत दुख के साथ मैं सूचित कर रहा हूं कि मैंने आज सुबह कोविड-19 (coronavirus in hindi) के कारण अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी (ashish yechury passes away) को खो दिया है। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हू, जिन्होंने हमें आशा दी। सभी डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन कर्मचारी जिन्होंने उनका इलाज किया साथ ही स्वच्छता कार्यकर्ता और असंख्य लोगों को भी जो हमारे साथ खड़े थे।"
It is with great sadness that I have to inform that I lost my elder son, Ashish Yechury to COVID-19 this morning. I want to thank all those who gave us hope and who treated him - doctors, nurses, frontline health workers, sanitation workers and innumerable others who stood by us.
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) April 22, 2021
आशीष येचुरी एक अखबार के लिए काम करते थे और कोविड से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल (Sitaram Yechury Son Death News in Hindi) में भर्ती कराया गया था। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, "इस शोक की घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके और परिवार के साथ हैं।"
भारत में पिछले 24 घंटों में 3,14,835 कोविड-19 के नए मामले सामने आए, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब देश में कुल मामले 1,59,30,965 हो गए हैं। 15 अप्रैल से भारत में लगातार 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।
बुधवार को 2,95,041 नए मामले सामने आए, 20 अप्रैल को 2,59,170 मामले, 19 अप्रैल को 2,73,510, 18 अप्रैल को 2,61,500, 17 अप्रैल को 2,34,692, 16 अप्रैल को 2,17,353 और 15 अप्रैल को 2,00,393 मामले सामने आए।
स्रोत: (IANS Hindi)