
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 4, 2022 10:39 AM IST
Another Covid vaccine for children in India:भारत में बच्चों के एंटी-कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम को और मजबूती मिलते दिखायी दे रही है क्योंकि बीते दिन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SeII) के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि अब देश में बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स उपलब्ध हो रही है। पूनावाला ने एक ट्विट करते हुए जानकारी दी कि अब भारत में बच्चों के लिए कोरोना का एक और टीका उपलब्ध होगा।
Covovax (@Novavax), is now available for children in India. This is the only vaccine manufactured in India that is also sold in Europe and has an efficacy of > 90%. This is in line with Shri @narendramodi Ji's vision of providing yet another vaccine to protect our children. pic.twitter.com/QUm7sZyOfi
— Adar Poonawalla (@adarpoonawalla) May 3, 2022
90 % प्रभावी है कोवोवैक्स
सीरम प्रमुख (SII CEO Adar Poonawalla) ने मंगलवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, ''कोवोवैक्स अब भारत में बच्चों के लिए उपलब्ध है। यह भारत में बननेवाली इकलौती वैक्सीन है जिसे यूरोप में भी बेचा जा रहा है। इस वैक्सीन को 90 प्रतिशत प्रभावी (covovax efficiency( पाया गया है। यह वैक्सीन हमारे देश के बच्चों की सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है और टीका उपलब्ध कराने के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दृष्टिकोण के अनुरूप है।"
बता दें कि सप्ताहभर पहले ही कोविड टीकाकरण से जुड़े विषयों पर नजर रखने के लिए गठित टीम राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (National Technical Advisory Group on Immunisation) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स को 12-17 साल के बच्चों के लिए (Covovax for 12-17 age group) मंजूर किया था। हालांकि, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drug Controller General of India) की विषय विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) से कहा है कि वे 7-12 आयु वर्ग के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन से संबद्ध अधिक डेटा उपलब्ध कराएं।
बता दें कि अब तक भारत में 15-17 आयु वर्ग के बच्चों को केवल भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोवैक्सीन (Covaxin) ही लगायी जा रही थी। वहीं, 12 – 14 आयुवर्ग के लिए कॉर्बेवैक्स ( Corbevax) वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।