ऐसे लोग बिल्‍कुल न लगवाएं Covishield का टीका, सीरम इंस्‍टीट्यूट ने खुद किया अलर्ट

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India) की फैक्टशीट के अनुसार जिन लोगों को ब्‍लड से संबंधित कोई बीमारी है, बुखार है, कोई एलर्जी है या कोई दवा ले रहे हैं तो ऐसे लोगों को कोविशील्‍ड वैक्‍सीन (Covishield Vaccine) लेने से बचना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 19, 2021 4:35 PM IST

भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) की 2 वैक्‍सीन कोवैक्‍सीन (Covaxin) और कोविशील्‍ड (Covishield) का टीका लगना पिछले शनिवार यानि कि 16 जनवरी से शुरू हो चुका है। वैक्‍सीन आने के बाद हर किसी की बीमारी से निपटने को लेकर उम्‍मीदें बढ़ गई हैं। लेकिन भारत बायोटेक (Bharat Biotech) तो अपनी वैक्‍सीन, Covaxin को लेकर फैक्‍टशीट जारी कर ही चुका है। अब लगे हाथ सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी अपनी वैक्‍सीन, कोविशील्‍ड को लेकर फैक्‍टशीट (Covishield Vaccine Factsheet) जारी कर दी है। जिसमें बताया गया है कि किन लोगों को कोविशील्‍ड वैक्‍सीन लेने से बचना चाहिए।

किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए कोविशील्‍ड वैक्‍सीन?

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India) की फैक्टशीट के अनुसार जिन लोगों को ब्‍लड से संबंधित कोई बीमारी है, बुखार है, कोई एलर्जी है या कोई दवा ले रहे हैं तो ऐसे लोगों को कोविशील्‍ड वैक्‍सीन (Covishield Vaccine) लेने से बचना चाहिए। सीरम इंस्टीट्यू ने भी भारत बायोटेक की तरह कहा कि गर्भवती, गर्भवती होने की प्‍लॉनिंग कर रही म‍हिला और स्‍तनपान कराने वाली महिलाओं को भी वैक्सीन की खुराक नहीं लेनी है। फैक्टशीट में कहा कि अगर आपको बुखार या जुकाम है, तो भी Covishield का टीका न लें। इसके साथ ही वैक्‍सीन लेने वाले व्‍यक्ति की अगर कोई मेडिकल हिस्‍ट्री है तो उस बारे में भी हेल्‍थकेयर प्रोवाइडर को बताएं। सिर्फ यही नहीं, अगर आपने कोरोना के खिलाफ पहले से कोई वैक्सीन ले चुके हैं तो भी आप कोविशील्ड से बचें। साथ ही अगर पहली डोज के बाद कोई एलर्जी हुई तो उन्हें भी वैक्सीन नहीं लेनी होगी।

Covaxin

जानिए Covaxin की फैक्ट शीट

भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने अपनी कोरोना वैक्‍सीन Covaxin की फैक्‍टशीट जारी करते हुए कहा है कि जिन लोगों का इम्‍युन सिस्‍टम कमजोर है या फिर जो लोग दवाओं का सेवन कर रहे हैं वो Covaxin का टीका न लगाएं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति वैक्‍सीन लगाने जाए और उसे किसी तरह की एलर्जी या कोई और हेल्‍थ प्रॉब्‍लम है तो अपने टीकाकरण अधिकारी को इस बारे में जरूर बताए। भारत बायोटेक ने अपनी वेबासाइट पर एक बयान अपलोड कर लोगों को Covaxin वैक्‍सीन के संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी है।

कंपनी के मुताबिक जिन लोगों को एलर्जी की समस्‍या है, ब्लीडिंग डिसऑर्डर है, जो इम्‍युन सिस्‍टम से जुड़ी दवा लेते हैं, ख़ून पतला करने की दवाई लेते हैं, गर्भवती महिलाएं और स्‍तनपान कराने वाली महिलाओं को इस वैक्‍सीन को नहीं लेना चाहिए। यदि ऐसे लोग कोवैक्‍सीन का टीका लेते हैं तो उन्‍हें गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। जिसके चलते धड़कनों का तेज होना, शरीर में लाल चकत्‍ते पड़ना, सांस लेने में दिक्‍कत और शरीर में सूजन आने की समस्‍या हो सकती है। हालांकि ऐसा होने की संभावना बहुत कम है, लेकिन ऐसा हो भी सकता है।