Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मुंबई पहुंच चुकी है कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप, रोज करीब 7,200 लोगों को दी जाएगी डोज

कोरोना वायरस (Corona Virus) के खिलाफ कोविशिल्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) की पहले खेप मुंबई पहुंच चुकी है।

मुंबई पहुंच चुकी है कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप, रोज करीब 7,200 लोगों को दी जाएगी डोज
Fake Covid-19 vaccines reportedly offered for sale on the dark net with price tags of up to $1,000 for a dose.

Written by Rashmi Upadhyay |Published : January 13, 2021 1:28 PM IST

कोरोना वायरस (Corona Virus) के खिलाफ कोविशिल्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) की पहले खेप मुंबई पहुंच चुकी है। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि मुंबई में कोविड-19 के लिए 'कोविशिल्ड' वैक्सीन की पहली खेप बुधवार सुबह पहुंच चुकी है। नगर आयुक्त आई.एस. चहल ने आईएएनएस को बताया, "यह वैक्सीन पुणे से मुंबई में बीएमसी के एक विशेष वाहन द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस सुरक्षा के साथ लाई गई। स्टॉक पहले ही परेल में बीएमसी एफ/साउथ डिविजनल ऑफिस पहुंच चुका है।"

उन्होंने कहा कि, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने मुंबई के 72 केंद्रों पर होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के लिए बीएमसी को करीब 1,39,500 खुराकें दी हैं। चहल के अनुसार, वैक्सीन को अगले कुछ दिनों में मुंबई के विभिन्न वैक्सीनेशन केंद्रों में एफ/साउथ डिविजनल ऑफिस से भेज दिया जाएगा। चहल ने कहा, "इसके बाद हमारे लिए 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान के राष्ट्रीय शुभारंभ के साथ मुंबई में टीकाकरण शुरू करना संभव होगा।"

Also Read

More News

बीएमसी एफ/साउथ डिवीजन कार्यालय में कर्मचारियों ने दिन की शुरुआत में जोश के साथ ताली, माला और 'पूजा' (प्रार्थना) के साथ जीवन रक्षक वैक्सीन का स्वागत किया। उसके बाद वैक्सीन को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार, भूतल पर तापमान नियंत्रित वैक्सीन स्ट्रांग रूम में भंडारण के लिए भेज दिया गया।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां सबसे अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। मुंबई में 72 टीकाकरण केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां लगभग 100 व्यक्ति प्रत्येक केंद्र या पूरे शहर में लगभग 7,200 लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन दी जाएगी। यह घोषणा स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने की।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source