
Also Read
कोविसेल्फ किट को किसी भी कैमिस्ट की दुकान से 250 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research (ICMR) ने हाल ही में घोषणा की है कि MyLab Discovery Solutions द्वारा भारत की पहली होम बेस्ड कोरोना किट CoviSelf को लॉन्च किया गया है। ICMR के अनुसार ये किट सिर्फ उन लोगों के लिए है जिन्हें कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे हैं। इस किट को बनाने वाली पुणे की कंपनी MY LAB DISCOVERY SOLUTION LTD ने घोषणा की है कि कोविसेल्फ किट को किसी भी कैमिस्ट की दुकान से 250 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके लिए डॉक्टर के पर्चे की जरूरत नहीं होगी। अगर कोई व्यक्ति दवा को ऑनलाइन खरीदना चाहता है तो उस वक्त भी डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। (Corona test at home in hindi)
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर बलराम भारगवा ने ताजे बयान में कहा है "CoviSelf किच जल्द ही मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगी। जो भी इस किट से अपना कोरोना टेस्ट करेगा उन्हें My Lab Coviself मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा इसके बाद अपना टेस्ट करें, फोटो खीचें और इसे अपलोड कर दें। इसके बाद रिजल्ट आपके फोन पर ही आ जाएगा। एक साल पहले, पुणे स्थित बॉयोटेक्नालॉजी कम्पनी MyLab ने कोरोनवायरस के खिलाफ पहली स्वदेशी RT-PCR परीक्षण किट विकसित की थी।"
MyLab के प्रबंध निदेशक हसमुख रावल ने कहा कि लोगों को कम्प्लीट किट प्रदान की जाएगी। हर किट में हर तरह के टेस्टिंग मेटिरियल होंगे, किट को कैसे इस्तेमाल करना है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी होगी, टेस्ट करने के बाद किट को सुरक्षित रखने के लिए बायोहाज़र्ड बैग भी दिया जाएगा। टेस्ट करते वक्त किसी तरह की दिक्कत न आए इसलिए परीक्षण को नाक के स्वाब (गहरे नासोफेरींजल स्वैब नहीं) का उपयोग करके किया जाएगा। CoviSelf किट का रिजल्ट 15 मिनट में आ जाएगा।