
Also Read
इस बात में कोई शक नहीं है कि हमारे देश में कोरोना मरीजों (Corona Cases In India) की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन संतोष की बात यह है कि हमारी सरकार इससे निपटने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। सरकार की कोरोना से निपटने और देश में वैक्सीन लाने की तैयारी जोरों पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Health Minister Dr Hash Vardhan) ने वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर कुछ जरूरी जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोविड वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन (Registration) अनिवार्य होगा। है। साथ ही इस दौरान आइडी कार्ड (ID Card) भी दिखाना होगा।
https://twitter.com/drharshvardhan/status/1346825194376085504
लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर तरह-तरह के सवाल हैं। सोशल मीडिया और लोगों से बातचीत के आधार पर पता चलता है कि उन्हें वैक्सीन को लेकर कई तरह की कन्फ्यूजन है। वे सोच रहे हैं कि अगर देश में वैक्सीन आ गई तो इसे कैसे इस्तेमाल जा सकता है? क्या इस वैक्सीन के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा या सीधे स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इसे लिया जा सकता है? इन सवालों को जवाब आपको स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन द्वारा किए ट्वीट से मिल जाएंंगे। दरअसल उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा और मरीज को इस समय आइडी कार्ड भी दिखाना होगा।
ड्राइविंग साइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, पेंशन दस्तावेज, पासपोर्ट, जाब कार्ड, मनरेगा कार्ड, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र, बैंक, पोस्ट आफिस द्वारा जारी पासबुक, केंद्र, राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आइडी कार्ड। हालांकि ऐसा नहीं है कि वैक्सीन लेने के समय आपको इन सभी चीजों को एकसाथ ले जाने की जरूरत होगी। बल्कि आप इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र अपने साथ ले जा सकते हैं। अगर आप चाहें तो 1 या 2 आईडी और भी रख सकते हैं।
हमारे देश भारत में जब कोई मरीज कोरोना वैक्सीन लेगा तो उसे कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे कि वैक्सीन लेने के बाद वह व्यक्ति तुरंत घर जाने के बजाय कम से कम आधी घंटे तक वैक्सीनेशन केंद्र में ही आराम करना होगा। वैक्सीन लेने के बाद किसी तरह की परेशानी, असुविधा या बेचैनी महसूस होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। कोरोना अनुरूप व्यवहारों जैसे मास्क पहनना, हाथ की सफाई और छह फीट की शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।
जब कोई व्यक्ति कोरोना की पहली खुराक लेगा तो उसे 28 दिनों के भीतर कोरोना की दूसरी खुराक भी लेनी होगी। अभी तक 28 दिन के अंदर एक व्यक्ति द्वारा इसकी दो खुराक लेने की सलाह दी गयी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह स्पष्ट भी किया है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त करने के दो सप्ताह बाद आमतौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर विकसित होता है।