डेल्टा प्लस का खतरा टला नहीं अब 29 देशों में फैला कोरोना का नया और ज्यादा घातक वेरिएंट 'Lambda', जानें कितना घातक है ये वायरस

COVID-19 New variant Lambda in hindi : डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले आना शुरू ही हुए थे कि अब एक नए स्ट्रेन की खबर सामने आ रही है। करीब 29 देशों में फैला है ये वेरिएंट।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 29, 2021 4:58 PM IST

COVID-19 New variant Lambda in hindi : पुरी दुनिया जहां, एक और नोवेल कोरोनावायरस के अलग-अलग और घातक वेरिएंट का सामना करने को मजबूर है वही इसके सामने आते नए-नए वेरिएंट डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। हाल ही में अभी डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले आना शुरू ही हुए थे कि अब एक नए स्ट्रेन की खबर सामने आ रही है। जी हां, COVID का नया स्ट्रेन है लैम्ब्डा वेरिएंट, जो यूनाइटेड किंगडम में पाया गया है।

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, दक्षिण ब्राजील में भी लैम्ब्डा वेरिएंट के मामलों के सामने आने की खबर है लेकिन ये वेरिएंट यूनाइटेड किंगडम में तेजी से फैल रहा है। आइए आखिर जानते हैं क्यों ये वेरिएंट है इतना घातक और इससे बचाव के उपाय।

कहां मिला ये वेरिएंट और अभी तक कितने मामले आए सामने

अगस्त 2020 में पहली बार इस वेरिएंट का पता पेरू में चला और अब ये वेरिएंट 29 देशों में दर्ज किया जा चुका है। एक्सपर्ट की मानें तो इसकी ट्रांसमिसिबिलिटी यानी संक्रमकता दर बहुत तेज है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने बताया कि 23 फरवरी से 7 जून तक लैम्ब्डा वेरिएंट के छह मामलों की पुष्टि हो चुकी है हालांकि टीका लगवाने के बादअस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम किया जा सकता है।

​WHO ने 29 देशों में फैलने की पुष्टि की

WHO ने करीब 29 देशों में 'लैम्ब्डा वेरिएंट' के फैलने की पुष्टि की है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE) ने इस लैम्ब्डा वेरिएंट को 'variant under investigation (VUI) नाम दिया है क्योंकि कोरोना के इस नए वेरिएंट की फिलहाल जांच की जा रही है।

​लैम्ब्डा वेरिएंट के लक्षण

1-बुखार की समस्या

2-लगातार खांसी आना

3-गंध और स्वाद न आना

एक्सपर्ट की मानें तो संक्रमित व्यक्ति में इस तरह का कोई न कोई लक्षण दिखाई दे सकता है इसलिए इसके प्रसार को रोकने के लिए बिना देर किए टेस्ट कराएं।

​लैम्ब्डा से बचाव के उपाय

1-लक्षण महसूस होने पर टेस्ट करवाएं।

2- रिपोर्ट आने तक खुद को अलग रखें।

3-सोशल, डिस्टेंसिंग और डबल मास्किंग का उपयोग करें।

4-साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

5- जितनी जल्दी हो सके टीका लगवाएं।

6-अपनी दोनों डोज लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.