Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस जानवर में मिला कोविड का डेल्टा, अल्फा और गामा वेरिएंट्, जानें इंसानों को संक्रमण फैलने का रिस्क कितना

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हिरणों में सार्स कोवि-2 वायरस का प्रसार संक्रमित मनुष्यों से हुआ है जो, महामारी के दौरान एक-दूसरे के सम्पर्क में आए थे।

इस जानवर में मिला कोविड का डेल्टा, अल्फा और गामा वेरिएंट्, जानें इंसानों को संक्रमण फैलने का रिस्क कितना

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 2, 2023 1:03 PM IST

Three Covid Variants detected in Deer: कोरोना वायरस के 3 खतरनाक वेरिएंट्स अल्फा,गामा और डेल्टा का खतरा अभी तक टला नहीं है। शोधकर्ताओं को अमेरिका में इन तीनों ही वेरिएंट्स के लक्षण एक हिरण में पाए गए हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि, उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान हिरणों से जमा किए गए सैम्पल्स में डेल्टा, गामा और अल्फा वेरिएंट के लक्षण पाए गए हैं। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि जानवरों में इन वेरिएंट्स का प्रसार काफी समय से हो रहा है। (Three Covid Variants detected in Deer in Hindi)

मनुष्यों से जानवरों में फैला यह संक्रमण

साल 2020 से 2022 के बीच अमेरिका में 57 हजार से अधिक सैम्पल्स जमा किए गए और इनका विश्लेषण किया गया। इस स्टडी परिणाम जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ दि नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस (journal Proceedings of the National Academy of Sciences) में प्रकाशित किए गए। स्टडी से जुड़े शोधकर्ता और कॉर्नेल में एसोसिएट प्रोफेसर डिएगो डील का कहना है कि, सबसे बड़ी चिंता की बात यही है कि तीनों वेरिएंट्स एक साथ पाए गए हैं और लगातार इन वेरिएंट्स का प्रसार भी हो रहा है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हिरणों में सार्स कोवि-2 वायरस का प्रसार संक्रमित मनुष्यों से हुआ है जो, महामारी के दौरान एक-दूसरे के सम्पर्क में आए थे। शिकार करने या इन जानवरों के साथ रहने से मनुष्यों से यह संक्रमण उन तक फैलने की संभावना जतायी जा रही है।

Also Read

More News

मनुष्यों में संक्रमण का खतरा कितना

शोधकर्ताओं का यह भी दावा है कि इन वेरिएंट्स में से कुछ में 80 से अधिक बार म्यूटेशन भी हुआ है और ऐसा अनुमान है कि हिरणों में यह संक्रमण काफी पहले ही पहुंच चुका था। वहीं, धीरे-धीरे फैलते हुए अधिक संख्या में जानवर इसकी चपेट में आ गए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हालांकि, अब हिरणों से मनुष्यों में इस संक्रमण के प्रसारकी आशंका कितनी है इस बारे में कोई ठोस दावे नहीं किए गए। जबकि, शोधकर्ताओं ने हिरणों या अन्य जानवरों में भी संक्रमण के ट्रांसमिशन के बारे में अधिक रिसर्च की जरूरत बतायी है।