पीरियड्स को प्रभावित कर रही है कोरोना वैक्सीन, इस उम्र की लड़कियां हो रही हैं टारगेट

एक स्टडी के अनुसार, टीनएजर लड़कियों में कोरोना वैक्सीन के साइड-इफेक्ट देखने को मिले हैं और इनमें पीरियड्स से जुड़ी गड़बड़ियांऔर समस्याएं प्रमुख हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 7, 2022 1:29 PM IST

Covid Vaccine and periods problems: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद महिलाओं के मेंस्ट्रुल साइकिल पर इसके बुरे प्रभावों के बारे में कई तरह के दावे किए जा चुके हैं। वहीं, एक नयी स्टडी में कहा गया है कि 12-15 आयुवर्ग की लड़कियों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद पीरियड्स से जुड़ी कुछ समस्याएं आ सकती हैं। जर्नल वैक्सीन ( journal Vaccine) में हाल ही में प्रकाशित इस स्टडी के अनुसार, किशोरावस्था या टीनएज के आसपास की उम्र की लड़कियों में कोरोना वैक्सीन के साइड-इफेक्ट देखने को मिले हैं और इनमें पीरियड्स से जुड़ी गड़बड़ियां ( risk of menstrual disturbances in adolescent girls ) और समस्याएं प्रमुख हैं। यह स्टडी फाइजर-बायोएनटेक की एमआरएनए (Pfizer-BioNTech messenger ribonucleic acid-mRNA) वैक्सीन लगवाने वाली लड़कियों पर किया गया।

फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन लगवाने के बाद पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं बढ़ीं

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (covid-19 pandemic) के दौरान कई देशों में टीनएज बच्चों और लड़कियों को फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन दी गयी। क्लिनिकल ट्रायल्स और वैक्सीन लगाने के बाद लोगों में वैक्सीन के जो साइड-इफेक्ट्स दिखायी दीं उनमें इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द, सिरदर्द (headache) और थकान (tiredness) जैसी समस्याएं शामिल रहीं।

नॉर्वेइन इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ ( Norwegian Institute of Public Health) के साथ की गयी एक कोहोर्ट स्टडी है ये जिसमें प्रेगनेंट महिलाओं और लड़कियों में कोविड वैक्सीन को प्रभावों (effects of covid vaccine) की जांच की गयी। कोविड वैक्सीन प्राप्त करने वाले लोगों को दो समूहों में बांटा गया और वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स (side effects of covid-19 vaccine) को समझने की कोशिश की गयी। स्टडी के अंत में जो परिणाम देखने को मिले उसके मुताबिक-

  • कोविड-19 वैक्सीन लगवाने वाली लगभग 1.5 % महिलाएं और लड़कियां में सार्स-कोवि-2 संक्रमण (SARS-COV-2 Infection) देखा गया था।
  • वहीं, 28 फीसदी लड़कियां जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवायी थी उनमें कोविड संक्रमण देखा गया।
  • स्टडी में शामिल अधिकांश लड़कियों में मेंस्ट्रुएशन से जुड़ी परेशानियां देखने को मिलीं। इनमें वैक्सीनेशन कराने वाली, कोविड इंफेक्शन वाली और वैक्सीन ना लगवाने वाली लड़कियां भी थीं।
  • वैक्सीन लेने के बाद 22 फीसदी लड़कियों में कम से कम एक बार पीरियड्स प्रॉब्लम्स (periods related problems) महसूस हों।
  • वहीं, 25% लड़कियों को वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम एक बार माहवारी से जुड़ी समस्या हुई।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source