Covid Vaccination In Tamil Nadu : तमिलनाडु में जल्द शुरू होगा 24/7 चलने वाला कोविड वैक्सीन सेंटर, इमरजेंसी में यात्रा करने वालों के लिए विशेष सुविधाएं होगी उपलब्ध

शिविर राज्य के सभी प्रमुख अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे और आधिकारिक तौर पर शिविर सोमवार से शुरू किए जाएंगे। (Covid Vaccination In Tamil Nadu)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 22, 2021 12:53 PM IST

Covid Vaccination In Tamil Nadu : कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए तमिलनाडु में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 23 अगस्त से राज्य भर में चौबीस घंटे चलने वाला टीकाकरण शिविर शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश में कोविड-19 के खिलाफ पूर्णकालिक टीकाकरण शिविर लगाने वाली यह पहली शुरूआत है। शिविर राज्य के सभी प्रमुख अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे और शनिवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशालय, चेन्नई के परिसर में एक परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर शिविर सोमवार से शुरू किए जाएंगे। (Covid Vaccination In Tamil Nadu in Hindi)

इमरजेंसी ट्रैवल करने वालों के लिए विशेष सुविधाएं

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि शिविर मुख्य रूप से उन लोगों के लिए हैं जो तत्काल आधार पर दूसरे राज्यों की यात्रा करना चाहते हैं। एक बयान के अनुसार विभाग ने शिविरों के संचालन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है और उन्हें कार्यक्रम और काम की व्यवस्था प्रदान की जाएगी। चेन्नई में, सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में सोमवार से और राज्य भर के सभी जिला अस्पतालों में भी इस तरह के शिविर होंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही अधिकारियों को शिविरों के कामकाज के बारे में स्थानीय जागरूकता का संचालन करने और उस पर विज्ञापन डालने का निर्देश दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग खुराक लेने के लिए सुविधा तक पहुंच सकें। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय के बयान के अनुसार, एक व्यक्ति आधार कार्ड के साथ शिविर में प्रवेश कर सकता है और पंजीकरण करा सकता है और टीकाकरण करा सकते है।

मा सुब्रमण्यम ने आईएएनएस को बताया, "राज्य भर में 24़7 आयोजित किए जाने वाले शिविर देश में अपनी तरह के पहले हैं। हमने उचित अध्ययन किया है और राज्य के लोगों के लाभ के लिए इन शिविरों को खोलने का फैसला किया है। हमने निर्देश दिया है अधिकारियों को स्थानीय आबादी के बीच इसका अधिक प्रचार करने के लिए ताकि सभी जरूरतमंद लोग इसका उपयोग कर सकें और खुद को टीका लगवा सकें।"

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.