दिल्ली के बाद अब झारखंड में भी कोविड प्रतिबंधों में मिलेगी छूट,अब देर रात तक खुली रहेंगी दुकानें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब झारखंड राज्य में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए लगायी गयी अधिकांश पाबंदियां हटा ली गयी हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 26, 2022 8:01 AM IST

Covid unlock In Jharkhand Guideline:देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में देखी जा रही लगातार गिरावट आने को देखते हुए देश के कई हिस्सों में अब कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब झारखंड राज्य में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए लगायी गयी अधिकांश पाबंदियां हटा ली गयी हैं। शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren, Chief Minister, Jharkhand) की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन प्राधिकार (state disaster management department) की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया। मीटिंग के बाद घोषणा की गयी जिसके अनुसार मार्च महीने के पहले सोमवार यानि 7 मार्च से राज्य के  सभी जिलों में स्कूलों को पूरी तरह से खोला जा रहा है। (Covid unlock In Jharkhand Guideline In Hindi.) राज्य सरकार द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार,

  • राज्य के सभी जिलों के स्कूलों में पहली क्लास से ऊपर के सभी स्कूल खोले जा सकेंगे।
  • राज्य सरकार ने राज्य के सात जिलों में कक्षा एक से नौ तक के स्कूलों को खोलने पर अब तक रोक लगा रखी थी।
  • राज्य में रात आठ बजे के बाद दुकानें बंद रखने की पाबंदी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई है।
  • प्राधिकार की बैठक के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में सभी पार्क, पर्यटन स्थल, मल्टीप्लेक्स और सिनेमागृह खोले जा सकेंगे। स्वीमिंग पूल को भी खोलने की इजाजत दे दी गई है।
  • वैवाहिक समारोह में अब 500 लोगों की मौजूदगी रह सकेगी। बार और रेस्टोरेंट को 100 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा।
  • मेला, जुलूस और प्रदर्शन पर रोक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। मार्च महीने में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाओं में परीक्षाएं ऑफलाइन नहीं ली जा सकेंगी। कोविड प्रोटोकॉल और गाइडलाइन्स का पालन पहले की तरह अनिवार्य होगा।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source