... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 14, 2022 4:57 PM IST
बिल्ली से इंसान को हुआ कोरोना! साइंटिस्ट ने ढूंढा कोविड का जानवर से इंसान में फैला दुनिया का ये पहला मामला
अभी तक इंसानों से इंसानों में कोविड के फैलने की बात सामने आ रही थी लेकिन एक 32 साल की स्वस्थ महिला एक संक्रमित बिल्ली के संपर्क में आने के बाद कोविड का शिकार हुई है। इस मामले के सामने आने के बाद ये जानवरों से इंसानों में कोविड फैलने का पहला मामला बन गया है। थाईलैंड की प्रिंस ऑफ सोंगक्ला यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस मामले का पता लगाया है। दरअसल पिछले साल अगस्त में एक संक्रमित व्यक्ति की बिल्ली की छींक इस महिला के ऊपर पड़ी थी, जिसके बाद ये महिला कोविड संक्रमित हो गई थी।
इमरजिंग इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में प्रकाशित इस शोध में शोधकर्ताओं ने बताया है कि ये जेनेटिक स्टडी इस बात का समर्थन करती है कि पहले कोविड मालिक से बिल्ली में हुआ और उसके बाद बिल्ली से महिला को।
उस महिला ने खुलासा किया है कि पांच दिन पहले उसने और उसकी दूसरी सहेलियों ने एक बिल्ली को 2 पुरुषों के पास देखा था, जो कि कोविड पॉजिटिव थे। वह बिल्ली उन्हीं संक्रमित पुरुषों के साथ उन्हीं के बिस्तर पर सोती थी। शुरू में जब जांच हुई तो ये पता चला कि बिल्ली सामान्य है। लेकिन जब उसका नेजल टेस्ट किया गया तो बाद में बिल्ली के कोविड पॉजिटिव होने की बात सामने आई। इसी बिल्ली ने मरीज के चेहरे पर छींका था। तीन दिन बाद मरीज में वायरस के लक्षण दिखाई देने लगे और बाद में वह कोविड पॉजिटिव पाए गए।
यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर सरुनयोय चुस्री और उनकी टीम का कहना है कि मरीज की जीनोम स्क्विेसिंग की गई और पता चला कि ये बिल्ली की वजह से ही हुआ है और इस बात की पुष्टि हुई कि पहले इंसान से जानवर और फिर जानवर से इंसान में कोरोना हुआ।
उन्होंने कहा कि चूंकि संक्रमित महिल पहले कभी भी बिल्ली के मालिक से नहीं मिली थी तो संभव है कि उसे कोविड बिल्ली से ही मिला है। बिल्ली के महिला के चेहरे पर छींकने से ही वो कोरोना का शिकार हुई है।
अध्ययन इस बात का सबूत देता है कि कोविड बिल्ली से इंसान में फैला है। हालांकि एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि बिल्ली से इंसानों के संक्रमित होने का खतरा फिलहाल कम ही है। न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसके विपरित इंसानों द्वारा बिल्ली में वायरस फैलाने की संभावना ज्यादा है।
ओन्टोरियो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ गुलेफ में इंफेक्शियस डिजीज के प्रोफेसर डॉ. स्कॉट वीज का कहना है कि जब चीजें इंसानी बीमारी का रूप ले लेती हैं तो हम अक्सर सभी चीजें भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे लिए ये बात जानना बहुत ही जरूरी है कि ये वायरस जानवरों की अलग-अलग प्रजातियों में भी फैल सकता है।
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने वायरस से संक्रमित लोगों को अपने पालतू जानवरों से दूर रहने की सलाह दी है। वीज का कहना है कि अगर आप संक्रमित हैं और अपने घर के लोगों से दूर रहनेकी कोशिश कर रहे हैं तो आपको उस दौरान अपने घर के पालतू जानवरों से भी दूर रहने की जरूरत है।