
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 30, 2021 1:53 PM IST
Covid Third Wave in Maharashtra: कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे महाराष्ट्र राज्य में संक्रमण की तीसरी लहर (Third wave of coronavirus in Maharashtra) आ सकती है। यह बयान दिया है महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने, जिन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में जुलाई से अगस्त 2021 की अवधि में महामारी की तीसरी लहर आ सकती है। इस भविष्यवाणी के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने सभी अधिकारियों और मंत्रियों को सावधान रहने का आदेश दिया है। (Covid Third Wave in Maharashtra in Hindi)
देश और महाराष्ट्र राज्य फिलहाल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर (Second wave of coronavirus pandemic) से जूझ रहे हैं। रोज़ाना देश में तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि, महामारी का यह संक्रमण जल्द रूकने वाला नहीं दिख रहा है। खासकर, 15-अप्रैल से 15 मई के बीच का समय बहुत मुश्किल बताया जा रहा है क्योंकि, इस समय देश में कोविड सेकेंड वेव का पीक आने की भविष्यवाणी की जा चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मई महीने के मध्य में भारत में रोज़ाना 8 से 10 लाख कोविड के मामले सामने आ सकते हैं। (Covid-19 Cases in India)
गुरूवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ने राज्य में कोविड महामारी की स्थिति पर एक चर्चा की। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ जिला आयुक्तों, संभाग प्रमुखों और नगर आयुक्तों ने एक वर्चुअल मींटिंग में हिस्सा लिए और कोविड महामारी से जुड़ी स्थितियों का जायजा लिया। मीटिंग के दौरान, मु्ख्यमंत्रियों ने जिला अधिकारियों को कोविड महामारी की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखकर नये ऑक्सीजन प्लांट बनाने और पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टॉक बढ़ाने से जुड़ी योजनाएं बनाने के आदेश दिए। (Covid Third Wave in Maharashtra)
इस चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि, '' थर्ड वेव को रोकने के लिए वैक्सीनेश में तेजी लानी होगी। राज्य में 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने की घोषणा की गयी है। लेकिन, इसकी सप्लाई के लिए एक विशेष प्लानिंग की आवश्यकता है।'' उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आवश्यक अनुमति दी जा चुकी है। साथ ही जिला प्रशासन की ज़िम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे भविष्य के लिये ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे ।
वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने कहा कि वे राज्य में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर (Covid Third Wave in Maharashtra) से निपटने के लिए तैयार हैं।