Covid Tests mandatory in Mumbai: मुंबई आने वाले विदेशी यात्रियों को कराना ही होगा RT-PCR टेस्ट, इन देशों के लोगों पर लागू होंगे नये नियम
Covid Tests mandatory in Mumbai: मुंबई आने वाले विदेशी यात्रियों को कराना ही होगा RT-PCR टेस्ट, इन देशों के लोगों पर लागू होंगे नये नियम
नये नियमों के अनुसार, कुछ देशों से मुंबई आनेवाले लोगों को शहर में एंट्री तभी मिल सकेगी जब वे इंटरनेशन एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट करवाएंगे। (Covid Tests mandatory for International flyers coming to Mumbai )
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 2, 2021 1:08 PM IST
Covid Tests mandatory for International flyers coming to Mumbai : कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने और नये कोरोना वैरिएंट C.1.2 को ध्यान में रखते हुए मुंबई में आनेवाले यात्रियों के लिए अब कुछ नये नियम लागू किए गए हैं। मुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी और राज्य सरकान ने विदेश से मुंबई आनेवाले लोगों के लिए नयी गाइडलाइंस का ऐलान किया है। नये नियमों के अनुसार, कुछ देशों से मुंबई आनेवाले लोगों को शहर में एंट्री तभी मिल सकेगी जब वे इंटरनेशन एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट करवाएंगे और इस टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी। (Covid Tests mandatory for International flyers coming to Mumbai In Hindi)
अब बिना कोरोना टेस्टिंग नहीं जा सकेंगे मुंबई एयरपोर्ट से बाहर
मिली जानकारी के अनुसार ये नये निर्देश 3 सितंबर 2021 मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले सरकार द्वारा विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) के नियमों में छूट दे दी थी। लेकिन, कोरोना वायरस के नये वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। बीएमसी द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार,
इंटरनेशनल ट्रैवलर्स को यह टेस्ट अपने खर्च पर कराना होगा। इस टेस्ट का दाम 600 रुपए तय किया गया है।
नये नियमों के अनुसार जिन देशों के यात्रियों को अनिवार्य रुप से टेस्ट कराना होगा। उनमें यूरोप, और मिडिल ईस्ट के अलावा दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, और जिम्बाब्वे आदि के यात्री शामिल हैं।
इन यात्रियों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पहुंचते ही अनिवार्य रुप से RT-PCR टेस्टिंग करानी पड़ेगी।
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को मुंबई आने के बाद अब क्वारंटाइन में रहने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR Test) टेस्ट करवाना पड़ेगा।
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसके लिए ज़रूरी इंतज़ाम किए गए हैं और हर घंटे में कम से कम 3 लोगों का टेस्ट कर सकने के नियम बनाए गए हैं।
राज्य सरकार का यह फैसला शुक्रवार 3 सितंबर से लागू होगा और विदेशों से मुंबई आ रहे सारे यात्रियों को फॉलो करना होगा।
इसी तरह शहर से बाहर जा रहे यात्रियों को और वाया मुंबई या किसी कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा करने वाले लोगों को अपनी कोरोना टेस्टिंग रिपोर्ट (जो नेगेटिव हो) खुद लानी होगी।
इन सभी यात्रियों को यात्रा के बाद 14 दिनों का होम क्वारंटाइन पूरा करने का वादा लिखित में देना होगा।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.