Lumpy Skin Disease को रोकने के लिए राजस्थान में प्रशासन ने कसी कमर,उदयपुर में बनाया गया स्पेशल कंट्रोल रूम

उदयपुर में लम्पी स्किन डिजिज का पहला मामला सामने आने के बाद यह कंट्रोल रूम जुलाई महीने के अंत में स्थापित किया गया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 16, 2022 2:33 PM IST

Lumpy Skins Disease: लम्पी स्किन डिजिज के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान के उदयपुर शहर में एक अनोखी पहल की गयी है। शहर के जिला प्रशासन द्वारा आसपास के शहरों और जिलों में लम्पी डिजिज के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए कोविड की तरह इस बीमारी के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम एक  सरकारी पशु अस्पताल (government-run veterinary hospital) में स्थापित किया गया।

बता दें कि, राजस्थान के 15 से अधिक जिलों में जानवरों में लम्पी स्किन डिजिज के मामले सामने आए हैं। उदयपुर से सटे  कई जिलों जैसे  बाड़मेर (Barmer), जैसलमेर (Jaisalmer),जोधपुर (Jodhpur) और जालौर (Jalore) में , लम्पी स्किन संक्रमण (lumpy skin disease infections) के कई मामलों की पुष्टि की गयी है। पिछले 3 सप्ताह में जानवरों में यह संक्रमण बहुत अधिक बढ़ चुका है।

राजस्थान में लम्पी स्किन बीमारी के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम

मिली जानकारी के अनुसार चेतक सर्कल, उदयपुर मे जॉइंट डायरेक्टर, सूर्य प्रकाश त्रिवेदी (Surya Prakash Trivedi, joint director, animal husbandry, Chetak Circle, Udaipur) ने अपने ऑफिस में इस कंट्रोल रूम की स्थापना की है। मीडिया से बात करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि, “ उदयपुर में लम्पी स्किन डिजिजका पहला मामला सामने आने के बाद यह कंट्रोल रूम जुलाई महीने के अंत में स्थापित किया गया। फिलहाल यह कंट्रोल रूम जिला स्तर पर स्थापित किया गया है वहीं, ब्लॉक स्तर पर हमने रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया है जिससे संदिग्ध मामलों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने में सहायता होगी।”

बता दें कि कोविड महामारी के दौरान दिल्ली और मुंबई जैसे देश के बड़े शहरों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए थे।  इन कंट्रोल रूम्स की मदद से वॉर्ड स्तर पर और जिला स्तर पर कोविड केसेस का ट्रैक रखा जा रहा था। जिनकी मदद से संक्रमण के नये मामलो, अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, बेड की संख्या और रिकवर हो रहे मरीजों से जुड़े आंकडों के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी जा रही थी।  उदयपुर जिला प्रशासन का भी यही प्रयास है कि लम्पी स्किन डिजिज के प्रसार को रोकने के लिए स्थापित कंट्रोल रूम की मदद से प्रभावित जानवरों को सही समय पर आइसोलेशन, टीके और सही उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source