Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

भारत समेत इन 5 देशों में आने वाली है कोरोना की भयंकर लहर, अगले 90 दिनों का अलर्ट जारी

Covid 19 cases: चीन और जापान जैसे देशों में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते दिखने लगे हैं। ऐसे में भारत समेत कई देशों को अलर्ट कर दिया गया है। जानें ऐसे में किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

भारत समेत इन 5 देशों में आने वाली है कोरोना की भयंकर लहर, अगले 90 दिनों का अलर्ट जारी

Written by Mukesh Sharma |Published : December 21, 2022 4:11 PM IST

Coronavirus in india: जिन्हें लगता है कि कोरोना जा चुका है और अब इसकी कोई लहर या नया वेरिएंट नहीं आने वाला है, यह खबर खासतौर पर उनके लिए ही है। लेकिन एक बार फिर से कोविड 19 के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है और इस बार ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट BF.7 के मामले चीन में ही पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि चीन में अब कोरोना की अब तक की सबसे बड़ी लहर आई है और संक्रमण की रफ्तार भी काफी तेज हो चुकी है। वहीं एक्सपर्ट्स अपने अलग-अलग सुझाव दे रहे हैं और कहा जा रहा है कि अगले तीन महीनों यानी 90 दिनों में चीन की 60 प्रतिशत आबादी और दुनिया की 10 प्रतिशत आबादी कोविड से संक्रमित हो चुकी होगी। वहीं आशंका है कि अबकी बार कोविड से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लाखों की गिनती में जाने वाला है।

भारत समेत इन देशों में अलर्ट

चीन में बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरी दुनिया में एक बार फिर से डर का माहौल बन गया है। भारत समेत चीन, जापान, साउथ कोरिया, ब्राजील और अमेरिका जैसे बड़े देशों को अलर्ट किया गया है। हालांकि, अभी भारत में कोविड 19 संक्रमण बहुत धीमी गति से चल रहा है और एक्सपर्ट्स के अनुसार इस समय देश में नए मामले आने की गति 95 प्रतिशत से भी कम हो गई है।

ध्यान रखना है जरूरी

चीन और जापान जैसे देशों की स्थिति को देखते हुए सभी भारत में स्वास्थ्य विभाग भी अपनी कमर कस चुके हैं। फिलहाल भारत में स्थिति काबू में दिख रही है, लेकिन इसके मामलों को लगातार बढ़ने से रोकने के लिए पहले ही तैयार होना पड़ेगा।

Also Read

More News

किन बातों का रखें ध्यान

जिस प्रकार कोविड 19 दुनियाभर के देशों में तेजी से बढ़ता हुआ दिख रहा है ऐसे में खासतौर पर घर से बाहर जाने वाले लोगों व बच्चों का ध्यान रखना जरूरी है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्कूल जाने वाले बच्चों का ध्यान ऐसे रखें -

  • सुनिश्चित करें क्लास में बच्चे उचित दूरी पर बैठ रहे हैं
  • सभी बच्चों का मास्क लगाकर रखना अनिवार्य होना चाहिए।
  • समय-समय पर कमरों की उचित सफाई और सैनिटाइजेशन होना चाहिए
  • बच्चों के तापमान व लक्षणों की समय-समय पर जांच
  • बीमार या लक्षण वाले बच्चों के लिए अलग से विशेष प्रबंध

बाहर जाने वाले लोग इस बात का रखें ध्यान -

  • घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें
  • जरूरी न हो तो सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं (जैसे मार्केट आदि)
  • खाना आदि घर पर ही खाएं
  • रोजाना घर के दरवाजों के हैंडल और अन्य सामान्य रूप छूने वाली चीजों की सफाई करें
  • घर पर आते ही कपड़ों को निकाल दें और डिटर्जेंट वाले पानी में डाल दें।