Covid R-Value in Indian States: देश के इन 8 राज्यों में आर वैल्यू 1 से ज़्यादा, केंद्र सरकार ने दी चेतावनी कहा, अभी खत्म नहीं हुई है दूसरी लहर

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की गति दिखाने वाली आर- वैलेयू या रिप्रोडक्टिव रेट देश के 8 राज्यों में 1 से अधिक पायी गयी है। गौरतलब है कि कोविड-19 के प्रसार की गति कम रहने के लिए आर वैल्यू का 1 से अधिक होना गम्भीर बात मानी जाती है। (Covid R-Value in Indian States)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 4, 2021 12:28 PM IST

Covid R-Value in Indian States: भारत में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर अगस्त में आने की घोषणा के बाद चिंता बढ़ाने वाले कई संकेत भी मिल रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की गति दिखाने वाली आर- वैल्यू या रिप्रोडक्टिव रेट (reproductive Value) देश के 8 राज्यों में 1 से अधिक पायी गयी है। गौरतलब है कि कोविड-19 के प्रसार की गति कम रहने के लिए आर वैल्यू का 1 से अधिक होना गम्भीर बात मानी जाती है। (Covid R-Value in Indian States in Hindi)

कोरोना की आर वैल्यू ने बढ़ायी चिंता

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दिनों कुछ राज्यों में आर-वैल्यू (R-Value) 0.6 तक पहुंच गयी थी जो कि एक सकारात्मक आंकड़ा है। वहीं, महीनाभर पहले यह संख्या 0.8 थी, लेकिन, अब कुछ राज्यों में आर वैल्यू 1.2 तक पहुंच गयी है। जबकि, 3 राज्य ऐसे भी हैं जहां आर वैल्यू बहुत अधिक है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (Lav Agrawal) एवं नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल (Dr. VK Paul) ने जानकारी दी कि,

  • हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) और जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) में आर-वैल्यू नंबर सबसे ज़्यादा 1.4 देखा गया।
  • जबकि,  लक्षद्वीप (Lakshwadeep) में यह आंकड़ा 1.3 है।
  • महाराष्ट्र (Maharashtra), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, गोवा, झारखंड, नगालैंड में आर-वैल्यू 1 है।
  • वहीं, केरल राज्य जहां कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक से तेज़ी देखी जा रही है वहां यह संख्या 1.1 पायी गयी जबकि, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आर-वैल्यू 1.1 देखी गयी है।

क्यों आर-वैल्यू का 1 से अधिक होना है चिंताजनक

बता दें कि, रिप्रोडक्टिव नंबर या आर वैल्यू कोविड संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण के प्रसार की संभावना का अनुमान लगाने का एक ज़रिया है। इससे यह पता लगाया जाता है कोई भी बीमारी कितनी संक्रामक हो सकती है और यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कितनी तेज़ी से फैल सकती है। एक्सपर्ट्स  के अनुसार अगर आर वैल्यू एक सी नीचे हो तो ऐसा माना जा सकता है कि बीमारी नियंत्रण में है। जबकि, यह आंकड़ा अगर एक से अधिक होगा तो बीमारी के तेज़ी से फैलने की आशंका रहती है। (Covid R-Value in Indian States)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.