
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 21, 2020 5:08 PM IST
देश में केवल 29 दिनों में दोगुने हो रहे हैं कोरोना केसेस, रिपोर्ट में सामने आए महत्वपूर्ण आंकड़े
Covid-19 Outbreak in India: दिल्ली में कोरोना केस दोगुने होने की रफ्तार कम हुई है। पूरे देश में अभी कोरोना केस के दोगुने होने की रफ्तार 28.8 दिन है। वहीं दिल्ली में कोरोना केस के दोगुने होने गति 101.5 दिन हो गई है। दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण पर इस नियत्रंण का श्रेय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिया है। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को अपने आधिकारिक बयान में कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम में किए गए गंभीर व व्यक्तिगत प्रयास पूरी तरह रंग ला रहे हैं। इसी का नतीजा है कि दिल्ली की स्थिति देश के मुकाबले काफी बेहतर है और दिल्ली मॉडल की चर्चा देश भर में हो रही है।" (Covid-19 Deaths in India)
दिल्ली में फिलहाल कोरोना से हो रहे मौत के आंकड़ों को शून्य पर लाने की कोशिश की जा रही है। अगस्त के महीने में दिल्ली में मृत्युदर 1.4 प्रतिशत है, जबकि पूरे देश में यह दर 1.92 प्रतिशत है। दिल्ली डिजॉस्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की बुधवार को हुई बैठक में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के संबंध में यह आंकड़े प्रस्तुत किए। यह आंकड़े दिल्लीवासियों को राहत प्रदान करने वाले है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संबंधित एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक
रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जून 2020 को दिल्ली सहित पूरे भारत में मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर करीब 55.2 प्रतिशत थी। लेकिन तब से अब तक दिल्ली में कोरोना से हालात लगातार सुधर रहे हैं और पूरे देश की तुलना में दिल्ली में मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में पूरे देश में मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर 72.5 प्रतिशत है, जबकि दिल्ली में स्वस्थ्य होने की दर बढ़ कर 90.2 प्रतिशत हो गई है।
इसी तरह, एक जुलाई को दिल्ली में कोविड केस के दोगुना होने की दर 20 दिनों तक पूरे देश की दर के बराबर थी। लेकिन उसके बाद से दिल्ली में केस डबल होने की दर लगातार धीमी होती जा रही है। 17 जुलाई को दिल्ली में 58 दिनों में कोविड केस के दोगुने हो रहे थे।