दिल्ली में एक दिन में दोगुना हुए कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में देश भर में आए 17 हजार से ज्यादा केस

भारत में कोरोना वायरस की चौथी लहर की बात (coronavirus 4th wave) सच होती नजर आ रही है। आज देश भर में 17 से ज्यादा कोरोना के मामले हैं और दिल्ली में तो मामले दोगुने हो गए हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : June 24, 2022 9:28 AM IST

भारत में कोरोना वायरस की चौथी लहर की बात (coronavirus 4th wave) अब पूरी तरह से सच होती नजर आ रही है। आज देश भर में 13,313 केस आए हैं और दिल्ली में तो पिछले 24 घंटे में मामले दोगुने हो गए हैं। खबरों की मानें तो, भारत में गुरुवार को 17,336 नए कोविड मामले दर्ज किए, जिससे कोरोनोवायरस संक्रमणों की कुल संख्या 4,33,62,294 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 83,990 हो गई है। भारत ने पिछले 24 घंटों में 38 नए कोविड से संबंधित मौतों की भी रिपोर्ट की, जिससे कुल मृत्यु की संख्या 5,24,941 हो गई। वहीं, महाराष्ट्र के बाद पहली बार दिल्ली में कोरोना के मामले दोगुना हुए हैं।

दिल्ली में कोरोना के मामले दोगुने

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में (covid in delhi) गुरुवार को बुधवार से दोगुने मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 1,934 नए कोविड मामलेऔर शून्य मौतें दर्ज की गईं, जबकि सकारात्मकता दर 8.10 प्रतिशत रही। वहीं बुधवार को मामले 926 ही थे। इन नए मामलों के साथ, संक्रमणों की संख्या बढ़कर 19,27,394 हो गई, जबकि मौतों की संख्या 26,242 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड के 5,218 नए मामले सामने आए

दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र देश का एक ऐसा राज्य है जहां कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। यहा कल 5,218 नए मामले सामने आए। वहीं, बात सिर्फ मुंबई की करें तो यहां 2,479 मामले सामने आए और नए संक्रमणों के साथ दैनिक मामलों में 50% की वृद्धि देखी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 30 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.60 प्रतिशत दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर सक्रिय मामलों में 2,303 की बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय ने कहा कि दैनिक सकारात्मकता दर 3.94 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.90 प्रतिशत दर्ज की गई है।

कोरोना के कुछ अलग लक्षण आ रहे हैं नजर

एक बार फिर से जिस तरह कोरोना बढ़ रहा है, लोगों के लिए ये एक बड़ा डर है। दरअसल, कोरोना के वेरिएंट्स बदलने से इसके लक्षणों में भी तेजी से बदलाव देखे जा रहे हैं। अब खांसी और बुखार कोरोना के लक्षणनहीं हैं बल्कि ये कोरोना वायरस के मरीजों में अजीबोगरीब लक्षण भी देखे जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि कुछ लक्षण मरीजों में इसके साइलेंट लक्षण नजर आ रहे हैं, जिनका सभी को पता नहीं चल पा रहा है। जैसे कि ज्यादा नींद आना, भूख न लगना, सोचने-समझने की क्षमता का कम होना, उदास और चिंतित रहना और कई मानसिक समस्याएं। तो, कोरोना के लक्षणों को नजरअंदाज ना करें, टेस्ट करवाएं और जरूरी सावधानियों को पालन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source