दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट 7.64 प्रतिशत, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा-फिलहाल किसी प्रतिबंध की जरूरत नहीं

Covid news updates india : पिछले हफ्ते जहां कोरोना मामलों में कमी देखते हुए कहा जा रहा था कि चौथी लहर नहीं आएगी, वहीं इस हफ्ते कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : May 5, 2022 9:17 AM IST

Covid news updates india :भारत समेत दुनिया भर के कई देश जैसे कि चीन और फ्रांस में कोरोना अब फिर से अपना पैर पसार रहा है। कुछ देशों में जहां इसे कोरोना की पांचवी लहर के रूप में देखा जा रहा है वहीं, भारत में ये चौथी लहर को लेकर एक चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। हालांकि, अभी कोरोना के मामले इतने ज्यादा नहीं हैं कि इसे चौथी लहर कहा जाए लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को अनदेखा भी नहीं किया जा सकता। स्थिति ये है कि फिलहाल पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामलों में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और 3 हजार से ज्यादा मामले यानी कि आए हैं। वहीं कल 31 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जहां, भारत के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले कंट्रोल में है वहीं, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में स्थिति धीमे-धीमे खराब हो रही है।

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7.64 प्रतिशत पर

शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में (covid cases in delhi) बुधवार को 7.64 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट और बीमारी के कारण एक मौत के साथ कोरोना के 1,354 मामले दर्ज किए गए। यह दिखाया गया कि मंगलवार को शहर में कुल 17,732 कोविड परीक्षण किए गए। शहर में अब इस बीमारी के 5,853 एक्टिव मामले हैं, जो पिछले दिन 5,986 से कम है। दिखाए गए आंकड़ों से पता चलता है कि नियंत्रण क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 1,343 हो गई है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की स्थिति पर नजर रख रहे हैं, वर्तमान परिदृश्य में बड़े प्रतिबंध की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कोविड टीकाकरणके कारण, कोविड मामलों के लिए अस्पताल में दाखिले की संख्या बहुत कम, स्थिति इतनी गंभीर नहीं है।

24 फरवरी के बाद कल मुंबई में आए कोरोना के सबसे अधिक मामले

मुंबई जहां पिछले कुछ दिनों में लग रहा था कि कोरोना कंट्रोल में है वहां कल 24 फरवरी के बाद पहली बार इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं। मुंबई ने 117 नए कोविड मामले दर्ज किए, जो पिछले दो महीनों में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ कुल कोरोना के मामले 10,60,187 तक पहुंच गया है। इसी को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपने बुलेटिन में कहा कि यह लगातार दूसरा दिन है जब मुंबई में तीन अंकों में मामलों की संख्या देखी गई। मंगलवार को शहर में 100 नए मामले सामने आए थे। पिछले हफ्ते भी, मुंबई में लगातार 100 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए थे।

इसके अलावा मध्यप्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तो, वही चीन की राजधानी बीजिंग ने बुधवार को स्कूलों, रेस्तरां और व्यवसायों के अलावा कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया और अपने 21 मिलियन लोगों के डेली कोविड-19 टेस्टिंग करने का आदेश दिया ताकि कोरोना तेजी से ना फैले। बीजिंग में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 53 मामले आए हैं और कुल 500 से अधिक मामलों को एहतियात के तौर पर एक सप्ताह के लिए स्कूल को फिर से खोलना स्थगित कर दिया गया है और एंटी कोविड नियमों को सख्त कर दिया गया है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source