भारत में पिछले 24 घंटे में आए 3 हजार से ज्यादा कोरोना मामले, 55 लोगों की हुई मौत

Covid news updates india: भारत में कोरोना की चौथी लहर को लेकर जहां लोग चिंता में हैं वहीं, प्रशासन एंटी कोविड नियमों को सख्त कर रही है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : May 6, 2022 12:48 PM IST

भारत में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। फिलहाल स्थिति ये है कि पिछले 1 हफ्ते में लगातार केस 3 हजार से ऊपर आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में 3545 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 55 लोगों की मौत हुई है। कल की तुलना में ये लगभग 8.2 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या 19 हजार के पार है। फिलहाल देशभर में 19,688 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं और रिकवरी रेट 98.74 फीसदी पर है। हालांकि बाकी राज्यों के हालात अभी स्थिर हैं लेकिन दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों की स्थिति सही नहीं है।

दिल्ली में रोज आ रहे हैं हजार से ज्यादा मामले

दिल्ली में रोजाना हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे की बात करें तो, 1076 कोविड-19 के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कंटेंमेंट जोन की संख्या 1103 है। बता दें कि पिछले एक क से दिल्ली में कोरोनावायरसका पॉजिटिविटी रेट 5 के ऊपर चल रहा है। कल जहां डेली पॉजिटिविटी रेट 7 के ऊपर थी वहीं, आज ये 6.42 प्रतिशत है।

नोएडा और गाजियाबाद में नियम सख्त

दिल्ली के बाद नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां गौतम बुद्ध नगर की बात करें तो कोरोना मामलों में तेजी देखते हुए प्रशासन ने एंटी कोविड नियमों को सख्त कर दिया है। इसलिए यहां धारा 144 लागू किया गया है। साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंगको लेकर भी लोगों को बार-बार सख्त दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं।

मुंबई के हालात भी ठीक नहीं

मुंबई में एक महीने पहले जहां कोरोना वायरस के मामले आना कम हो गए थे, वहीं इस इसमें बढ़ोतरी नजर आ रही है। स्थिति ये है कि यहां आज 356 केस आए हैं और इसलिए स्थिति को देखते हुए टेस्टिंग को बढ़ा दी गई है। साथ ही नए वैरिएंट के खौफ के बीच स्थानीय प्रशासन सर्तक है और कोरोनावायरस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीजों पर नजर रखे हुई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source