
... Read More
Covid 4th wave india: कोरोना वायरस को लेकर जहां बात हो रही थी कि भारत चौथी लहर की दहलीज (Covid 4th wave) पर खड़ा है , वहीं अब दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कोविड मामलों में कमी आना सुकूनदेह है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,073 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,34,07,046 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 94,420 हो गए हैं। 21 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,020 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.21 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.58 प्रतिशत है।
सोमवार को, दिल्ली में 628 मामले सामने आए हैं और तीन और मौतें दर्ज की गई हैं। शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पॉजिटिविटी रेट 8.06% है। दिल्ली में कोविड -19 मामले की संख्या 19,32,025 तक पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,256 है। तो वहीं, पिछले शनिवार को, दिल्ली में कोविड -19 के कारण छह मौतें हुईं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 7.8% थी।
महाराष्ट्र में सोमवार को 2,369 नए कोरोना मामले और पांच मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि मुंबई में मामलों में कमी देखी गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 1062 मामले सामने आए हैं।
दिल्ली और मुंबई में जहां कोरोना के मामले जहां कमी देखने को मिली है वहीं तमिलनाडु में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। रविवार को रिपोर्ट किए गए कोविड -19 मामलों की दैनिक संख्या में 1,472 की तेजी से वृद्धि के बाद तमिलनाडु सरकार द्वारा मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।चेन्नई में कोरोना के 624 आए हैं। इसलिए, सार्वजनिक स्थानों पर कोविड -19 नियमों का पालन करना और मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है।
तमिलनाडु के बाद तेलंगाना में भी कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। तेलंगाना में सोमवार को कोरोना के 477 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए, जिससे वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 7,99,532 हो गई। हैदराबाद जिले ने सबसे अधिक 258 संक्रमण दर्ज किए तो, वहीं स्थानीय क्षेत्रों में टेस्टिंग को बढ़ा दे गई है।