
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : April 23, 2022 2:21 PM IST
Covid news updates india: भारत में कोरोना की चौथी लहर का डर बना हुआ है। तो, वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि अप्रैल के अंत तक अगर कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो ये चौथी लहर का पूरा संकेत हो सकता है। इस स्थिति में आज कल दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों मं बढ़ते कोरोन केस डरा रहे हैं। पिछले दो दिनों से दिल्ली में रोजाना हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक के दिल्ली में कोरोना वायरस केसेस (covid cases in delhi) की बात करें तो, पिछले 24 घंटे में 1042 मामले सामने आए हैं। स्थिति ये है कि ये मामले बीते ढाई महीने के बाद इतने ज्यादा हैं। इससे पहले फरवरी माह की शुरुआत में इतने मामले सामने आए थे, जब कोरोना की तीसरी लहर अपने ढलान पर थी। लेकिए लगभग डेढं महीने बाद ही कोरोना के मामलों में फिर से वहीं बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी तरह देश के कई राज्यों की स्थिति है, आइए जानते हैं तमाम कोरोना अपडेट्स।
दिल्ली में कोरोना अपना पैर फिर पसार रहा है। जहां कुछ दिनों पहले ही सरकार मे मास्क लगाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था और आम लोग और बच्चे जहां फिर से नॉर्मल लाइफ की स्पीड पकड़ रहे थे, वहीं अब स्थिति ये हो गई है कि कोरोना के मामले दो हफ्तों में हजार से ऊपर हैं। बीते 24 घण्टे के दौरान 1042 नए कोरोना केस आए हैं और 10 फरवरी के बाद दिल्ली में पहली बार इतने केस आए हैं। इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट 4.64 फीसदी पर है जबकि दो लोगों की मौत भी हुई है। इन सब को देखते हुए सरकार ने कोविड से जुड़े पाबंदियों को फिर से लागू कर दिया है और सार्वजनिक जगहों पर अब मास्क लगाना अनिवार्य है नहीं तो 500 रुपए का जुर्माना लग सकता है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटों में भारत में 2527 नए कोविड -19 मामले और 33 मौतें दर्ज की गईं। सक्रिय मामले बढ़कर 15079 हो गए जबकि ठीक होने की दर 98.75 प्रतिशत पर है।
जी हां, भारत के दूसरे राज्यों जैसे कि यूपी, हरियाणा, मध्यप्रदेश या दक्षिण के राज्यों की बात करें तो, वहां भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जैसे कि महाराष्ट्र में एक्टिव केस जहां 500 के करीब है वहीं यूपी में 500 के पार है। इसके अलावा हरियाणा और मध्यप्रदेश में भी कोरोना के बढ़े हुए केस मिल रहे हैं। ये तमाम राज्य स्थिति को देखते हुए सर्तक हैं और कोरोना से जुड़े सभी छोटी-बड़ी चीजों पर नजर रखे हुए हैं। वहीं कर्नाटक सरकार का कहना है कि मामले बढ़ रहे हैं और हमें कोविड से जुड़ी पाबंदियों को फिर से शुरू करना पड़ सकता है।
इसके अलावा खबर ये भी है आईआईटी मद्रास के 18 और छात्रों ने शुक्रवार की सुबह कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया, जो कि 30 तक पहुंच गया। बता दें कि 19 अप्रैल को कैंपस में पहला मामला सामने आया था।तब से लगातार मामले बढ़ रहे हैं। परिसर में रहने वालों के लिए परीक्षण किए जा रहे हैं। इसलिए कोविड को लेकर अब हर किसी को सर्तक रहने की जरूरत है।