
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : June 16, 2022 9:49 AM IST
Covid news india: भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर लौट आया है। ऐसे में लगातार चौथी लहर की बात (covid 4th wave india) अब सच होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो, देश में 12000 से ज्यादा कोरोनोवायरस के नए मामले सामने आए हैं, जिससे COVID-19 की संख्या 4,32,45,517 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो, फिलहाल भारत कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 53,637 है। इसके अलावा देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 2 प्रतिशत है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.35 प्रतिशत है। वहीं, रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत है।
देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की मानें तो, महाराष्ट्र में बुधवार को 4,024 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है। साथ ही कोरोना से दो लोगों की मौत भी हुई है। बता दें महाराष्ट्र में कोरोनाके जितने भी मामले सामने आ रहे हैं उनमें अधिकतर BA.4 और BA.5 वेरिएंट के हैं। वहीं बात, मुंबई की करें तो कोरोना वायरस के 2,293 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
दिल्ली में भी महाराष्ट्र की तरह कोरोना वायरस (covid news delhi) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को 1,375 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जबकि सकारात्मकता दर बढ़कर 7.01 प्रतिशत हो गई। हालांकि संक्रमण के कारण किसी के भी मरने की सूचना नहीं है। यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली में एक दिन में 1,100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा भले ही कोरोना के मामले बढ़े हो लेकिन राहत की बात ये है कि फिलहाल अस्पतालों में इलाज भर्ती होने वाले लोगों की संख्या है। पूरी दिल्ली में कोरोना संबंधित 178 मरीज ही अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
कोरोना के इन बढ़ते मामलों का कारण ओमीक्रोन सबवेरिएंट BA.4 और BA.5हो सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स लगातर कोरोना से जुड़े नियमों को पालन करने और स्थिति को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि ये वेरिएंट काफी संक्रामक है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना रहा है। साथ ही ध्यान देने वाली बात ये है कि BA.4 और BA.5 के अब तक कुछ खास लक्षण सामने नहीं आए हैं। बस कुछ लोगों में गले में खराश, गले में खुजली, सिरदर्द, बुखार, थकान और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत की है।
तो, फिलहाल आम लोगों के लिए सभी का सुझाव यही है कि कोरोना को हल्के में ना लें और कोविड नियमों का पालन करें। जैसे कि मास्क लगाएं, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करें।