DGCA का बयान मास्क ना पहनने वालों को अब एयरपोर्ट पर नहीं मिलेगी एंट्री, नियम ना मानने वालों को देना होगा जुर्माना

हवाई अड्डों या फ्लाइट में जो लोग इन नियमों का उल्घंघन करते पाए जाएंगे उन्हें फ्लाइट स्टार्ट होने से पहले प्लेन से उतारा भी जा सकता है। ऐसे लोगों को अनियंत्रित यात्री के तौर पर देखा जाएगा और उन्हें यात्रा करने से मना किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 9, 2022 12:56 PM IST

Covid Mask Mandatory At Airports: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में दैनिक स्तर पर हो रही बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की गाइडलाइंस तैयार की गयी हैं। देश में चौथी लहर के खतरे को देखते हुए देश के सभी एयरपोर्ट्स पर कोविड मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके बाद अब भारत के सभी एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को मास्क पहनना होगा। इसके साथ ही फ्लाइट के अंदर यात्रा करते समय मुसाफिरों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।  भारत के नागरिक उड्डयन नियामक यानि डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) ने इस नये नियम की घोषणा करते हुए कहा कि, "हवाई अड्डों या फ्लाइट में जो लोग इन नियमों का उल्घंघन करते पाए जाएंगे उन्हें फ्लाइट स्टार्ट होने से पहले प्लेन से उतारा भी जा सकता है। ऐसे लोगों को अनियंत्रित यात्री के तौर पर देखा जाएगा और उन्हें यात्रा करने से मना किया जा सकता है।" ( Covid Mask Mandatory At Airports in Hindi)

मास्क ना पहनने वालों को जहाज में 'नो एंट्री'

वहीं, यात्रियों द्वारा मास्क पहनने से जुड़े नियमों का पालन करवाने के लिए सीआईएसएफ के जवानों की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों को अनाउंसमेंट और सर्विलांस  बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। DGCA की नयी गाइडलाइंस में कहा गया है कि जो लोग एयरपोर्ट और फ्लाइट में मास्क पहनने  से मना करेंगे उनपर जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तरह ऐसे यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है और उन्हें सिक्योरिटी एजेंसी के हवाले भी किया जा सकता है।

देश में कोविड के मामलों में लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,240 ताजा कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन के 5,233 संक्रमण के मुकाबले लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source