
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 1, 2023 9:39 AM IST
Increasing Risk heart Attack Causes: हार्ट अटैक के मामलों में ना केवल भारत बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुजुर्गों और उम्रदराज लोगों में हार्ट अटैक का खतरा अधिक होने की बात कही जाती थी वहीं, अब 40 साल से कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक जैसी स्थितियां देखी जा रही हैं और कई कम उम्र लोगों की मृत्यु भी हार्ट अटैक की वजह से हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की पूर्व चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन (Soumya Swaminathan) ने कहा है कि, हार्ट अटैक के बढ़ते केसेस की वजह से कोरोना संक्रमण की वैक्सीन है। सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि, यह अब साफ हो चुका है कि कोविड संक्रमण की वजह से हार्ट अटैक, डायबिटीज और स्ट्रोक का रिस्क बढ़़ गया है। (Increasing Risk heart Attack Causes In Hindi)
सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा है। वहीं, कोविड की वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में भी हार्ट अटैक का खतरा बना हुआ है पर इसमें 4-5% रिस्क बढ़ा हुआ देखा जा रहा है। कोविड संक्रमित लोगों में हार्ट अटैक के साथ-साथ लो इम्यूनिटी और डायबिटीज की आशंका भी अन्य लोगों की तुलना में बहुत अधिक हो गयी है।
बता दें कि कुछ समय पहले भी कुछ स्टडीज में यह बात सामने आयी थी कि कोरोना संक्रमण की वजह से डायबिटीज के नये मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। वहीं, एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण के कारण लोगों के हार्ट के मसल्स में सूजन की समस्या का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे हार्ट को बहुत नुकसान पहुंचता है और इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही जिन लोगों को पहले से कोई हृदय रोग नहीं रहा है उन्हें हार्ट डिजिज का खतरा भी बढ़ जाता है।