धनबाद में मिला कोरोना संक्रमित व्यक्ति, क्या लौट रहा है कोविड संक्रमण ?

धनबाद में मिला यह कोविड केस राज्य में लम्बे समय बाद सामने आने वाला कोविड का मामला है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 27, 2024 1:31 AM IST

Corona Case In Dhanbad: झारखंड के धनबाद शहर में कोविड संक्रमण का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां एक व्यक्ति के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है। बता दें कि, झारखंड राज्य में यह कोविड केस (Covid cases in Jharkhand) लम्बे समय बाद सामने आया है। समाचार एजेंसी आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, यह कोविड संक्रमित व्यक्ति धनबाद का रहने वाला है और बीसीसीएल का कर्मचारी है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले इस व्यक्ति में कैंसर के लक्षण (symptoms of cancer) देखने को मिले थे जिसे कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कोविड टेस्ट करने के बाद रिपोर्ट में इस व्यक्ति को कोविड पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद सिविल सर्जन डॉ. सीबी प्रतापन को इस मरीज के बारे में जानकारी दी गयी।

मरीज की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर काम शुरू

डॉक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मरीज में कोविड संक्रमण के लक्षण (symptoms of covid infection) देखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को इस मामले की जानकारी दे दी गयी है और आगे की जांच विभाग द्वारा की जाएगी। वहीं, धनबाद जिला महामारी नियंत्रण विभाग ने कोविड संक्रमित व्यक्ति की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मरीज पश्चिम बंगाल से धनबाद तक आने तक जिन-जिन लोगों से मिला है उनके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

धनबाद के बसंत बिहार इलाके में रहने वाले इस व्यक्ति की उम्र 58 वर्ष है और यह बीसीसीएल में काम करता है। मरीज को कैंसर के इलाज के लिए दुर्गापुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया था। वहीं, कुछ दिनों पहले सर्दी और खांसी जैसे कोविड से जुड़े लक्षण दिखने के बाद इस व्यक्ति को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जिसके बाद उन्हें कैंसर के इलाज के सिलसिले में कोलकाता रेफर किया गया था।

(IANS)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source