
Also Read
प्रेगनेंसी के दिनों में कोविड तो मौत का खतरा 4 गुना ज्यादा! नई स्टडी में दावा इन महिलाओं को खतरा ज्यादा
कोविड का शिकार होने पर गर्भवती महिलाओं को आईसीयू में भर्ती होने का खतरा दो गुना हो जाता है। क्या ये बात जानकर आप हैरान हैं? सही पढ़ा आपने। एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि कोविड से संक्रमित गर्भवती महिला को अस्पताल में मौत का खतरा चार गुना तक होता है, खासकर उन महिलाओं के मुकाबले, जिन्हें किसी प्रकार का संक्रामक रोग नहीं होता है।
क्लीनिकल इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के निष्कर्षों में इस बात का जिक्र किया गया है कि वे महिलाएं, जो गर्भवती हैं या फिर गर्भवती होने वाली हैं उन्हें जितना हो सके उतना बीमार होने से बचना चाहिए। अमेरिका के मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध वैक्सीन लेनी चाहिए।
यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन में पीडियाट्रिक्स की एसोसिएट प्रोफेसर नाडिया सैम अगुडु का कहना है कि अगर महिला की ही सेहत दुरुस्त नहीं होगी तो बच्चा भी हेल्दीनहीं होगा। चूंकि अभी हमारे पास छह महीने से कम उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन नहीं है इसलिए गर्भवती महिलाओं को अपने नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए।
नाडिया का कहना है कि फिलहाल उपलब्ध सबूत ये दर्शाता हैं कि कोविड वैक्सीन गर्भावस्था में यूज के लिए बिल्कुल सुरक्षित है और ये डेटा बताता है कि कैसे वैक्सीन नवजात और बच्चों के लिए सुरक्षा प्रदान करती है।
स्टडी में छह अफ्रीकी देशों में भर्ती 1315 महिलाओं के डेटा की जांच की गई, जिसमें घाना, नाइजीरिया, रिपल्बिक ऑफ कांगो, यूगांडा, केन्या और साउथ अफ्रीका जैसे देश शामिल है। इनमें से 510 गर्भवती महिलाओं को कोविड हुआ था जबकि 403 महिलाओं को कोविड था लेकिन वो गर्भवती नहीं थीं और 402 गर्भवती महिलाओं को कोविड नहीं हुआ था।
जिन महिलाओं को डायबिटीज, एचआईवी, टीबी, सिकल सेल डिजीजजैसी बीमारियां थी उन्हें खतरा काफी ज्यादा था। अध्ययन के मुताबिक, करीब 32 फीसदी कोविड से ग्रस्त महिलाओं को अस्पताल में ऑक्सीजन थेरेपी की जरूरत पड़ी, खासकर उन महिलाओं की तुलना में जिन्हें कोई बीमारी नहीं थी।
करीब 19 फीसदी संक्रमित गर्भवती महिलाएं आईसीयू में भर्ती हुई थी उन 6 फीसदी गर्भवती महिलाओं की तुलना में जिन्हें कोई बीमारी नहीं थी। कोविड संक्रमित महिलाएं, जो अस्पताल में भर्ती होती हैं उनमें से 10 फीसदी गर्भवती महिलाओं की मौत हो जाती है जबकि जो महिलाएं गर्भवती नहीं होती हैं उनमें 5 फीसदी महिलाओं ने अपनी जान गंवाई।