Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नयी रिसर्च का दावा, कोविड मास्क पहनने से बढ़ रही हैं स्किन एलर्जिस, त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

एक नयी स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि जो लोग ज़्यादा देर तक मास्क पहने रहते हैं उन्हें एक्ज़िमा की बीमारी होने लगती है। खासकर, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में यह समस्या बहुत अधिक देखने को मिल रही है।

नयी रिसर्च का दावा, कोविड मास्क पहनने से बढ़ रही हैं स्किन एलर्जिस, त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
नयी रिसर्च का दावा, मास्क पहनने से बढ़ रही हैं स्किन एलर्जिस, त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 16, 2020 4:31 PM IST

Covid Face Masks: कोरोना वायरस महामारी की चपेट में दुनियाभर में करोड़ों लोग आ चुके हैं, और लाखों लोगों को इस संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ गयी है। कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 Infection) से बचने के लिए साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने (Covid Face Masks) की सलाह दी जाती है। जैसा कि कोविड-19 से इलाज के लिए कोई वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) या अन्य प्रकार की दवाई अभी तक तैयार नहीं हो सकी है। ऐसे में इस संक्रमण से बचने के प्रयास करना ही इससे सुरक्षित रहने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है। इसीलिए, दुनियाभर में फेस मास्क पहनने के लिए लोगों को अपील की गयी है और कई देशों में बिना मास्क पहनें घर से निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। (Covid Face Masks)

कोविड मास्क पहनने से बढ़ रही हैं स्किन एलर्जिस !

लेकिन, मास्क पहनने के कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हैं, जो अब कई लोगों को महसूस हो रहे हैं। कोविड फेस मास्क पहनने वालों को स्किन एलर्जी की समस्या बहुत अधिक हो रही है। एक नयी स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि जो लोग ज़्यादा देर तक मास्क पहने रहते हैं उन्हें एक्ज़िमा की बीमारी होने लगती है। खासकर, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में यह समस्या बहुत अधिक देखने को मिल रही है। (Covid Face Masks Side Effects)

Also Read

More News

इस रिसर्च के परिणाम हाल ही में अमेरिकन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा और इम्यूनोलॉजी (एसीएएआइ) की वार्षिक मीटिंग में पेश किए गए। इस मीटिंग में वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च में सामने आयी चौंकाने वाली जानकारियों पर बात की। इन एक्सपर्ट्स का कहना है कि, सेंसिटिव स्किन वाले और ऐसे लोग जिन्हें अक्सर एलर्जी होती है, उन्हें फेस मास्क पहनने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। (Skin Allergies Triggered by Covid-19 Face Masks)

क्या है एक्ज़िमा?

एक्ज़िमा (Eczema) एक त्वचा रोग है जिसमें, स्किन में बहुत अधिक खुजली होती है। एक्ज़िमा  एटोपिक डर्मटाइटिस (Atopic Dermatitis) का एक प्रकार है। इसमें खुजली के साथ ही स्किन की ड्राईनेस बहुत अधिक बढ़ जाती है, त्वचा खुरदरी और रूखी-सूखी होने के साथ मोटी, सख्त और पपड़ीदार बन जाती है।  (Symptoms of Eczema)

क्या कहती है यह रिसर्च !

रिसर्च के एक लेखकों के अनुसार, रिसर्च के दौरान कई ऐसे लोगों के भी टेस्ट किए गए, जिन्हें पूर्व में एक्ज़िमा  या अन्य प्रकार की स्किन एलर्जिस (Skin Allergies) थीं। इनमें से कई लोगों ने सही देखभाल की मदद से अपनी समस्या को काबू में भी कर लिया था। लेकिन, वहीं, कोरोना काल में इन लोगों ने जब मास्क पहनना शुरु किया तो इनकी स्किन एलर्जी एक बार फिर दिखायी देने लगी। यही नहीं, एलर्जिक रिएक्शन शरीर के उन हिस्सों में भी फैलने लगे जो पहले प्रभावित नहीं थे।

इस रिसर्च के परिणाम निश्चित ही लोगों की चिंता बढ़ा सकते हैं। क्योंकि, फिलहाल मास्क पहनना ही कोविड-19 से सुरक्षा का सबसे कारगर और आसान तरीका माना जा रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट्स की सलाह यही है कि सावधानी के साथ मास्क का उपयोग करें और मास्क की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source