केरल में कोविड मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, पब्लिक प्लेस और ऑफिस में मास्क के बिना एंट्री नहीं

केरल राज्य सरकार की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि पब्लिक प्लेसेस, कामकाज की जगहों और दफ्तर या सामूहिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 17, 2023 1:05 AM IST

Covid face mask mandatory at public places in Kerala: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल राज्य सरकार (Kerala Satate Govt) ने एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। केरल राज्य सरकार की तरफ से सोमवार को राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए कोविड मास्क पहनना अनिवार्य (Covid Mask mandatory at public places in Kerla state) कर दिया गया। केरल राज्य सरकार की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि पब्लिक प्लेसेस, कामकाज की जगहों और दफ्तर या सामूहिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। ऐसे स्थानों पर लोगों को कोविड मास्क (Covid Mask) पहनना होगा।

सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील

वहीं, राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि, संस्थाओं को एजेंसियों को भी अपनी तरफ से कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए (ways to prevent covin-19 spread) जरूरी इंतजाम करने चाहिए और उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) जैसे नियमों का पालन करने के लिए लोगों को तैयार करना चाहिए।

इसके साथ ही दुकानों, सिनेमा घरों और बैंक्वेट हॉल में जमा होने वाले लोगों को कोविड मास्क पहनना होगा। वहीं, इन स्थानों पर लोगों को हाथ धोने (hand washing) और सैनिटाइजिंग (sanitizing) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इन तरीकों से कोविड-19 संक्रमण फैलाने वाले वायरस (virus spread) के प्रसार को रोकने में मदद होगी।

गौरतलब है कि केरल राज्य सरकार का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब देशभर में कोरोना संक्रमण के प्रसार और कोविड-19 के केसेस में बढ़ोतरी होने की आशंका (expected surge in COVID-19 cases) जतायी जा रही है। वहीं, 12 फरवरी तक इन नियमों के लागू रहने की बात की जा रही है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source