महाराष्ट्र और कर्नाटक में कोरोना से मरने वालों की संख्या में फिर दिखा इज़ाफा

महाराष्ट्र अब संक्रमण के मामले में रूस के काफी नजदीक आ गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 22,543 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 10,60,308 हो गई है। मौतों के मामले में महाराष्ट्र (29,531), रूस (18,578) से काफी आगे है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 13, 2020 11:22 PM IST

Covid-19 Death: महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों में एक दिन की कमी के बाद रविवार को 400 से ज्यादा मौतें (deaths due to Coronavirus Cases in Maharashtra) दर्ज की गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र अब संक्रमण के मामले में रूस के काफी नजदीक आ गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 22,543 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 10,60,308 हो गई है। राज्य में 416 मौतें दर्ज की गई हैं जिसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 29,531 हो गया है। महाराष्ट्र अब संक्रमण के मामले में रूस से सिर्फ 2,503 अंक पीछे है। मौतों के मामले में महाराष्ट्र (29,531), रूस (18,578) से काफी आगे है। (Coronavirus Cases in Maharashtra)

  • महाराष्ट्र में कोविड-19 से हर 3.4 मिनट पर एक मौत हो रही है और एक घंटे में 939 मामले बढ़ जाते हैं।
  • राज्य में रिकवरी रेट भी काफी नीचे आ गया है। वो अब 70.02 फीसदी से गिर कर 69.08 फीसदी पर आ गया है, जबकि मृत्यु दर 2.79 फीसदी है जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है।
  • पिछले 24 घंटों में 11,549 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 740,061 हो गई है जबकि राज्य में एक्टिव मामले 290,344 हैं।
  • नई मौतों में सबसे आगे नागपुर है जहां पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस से मरने वालों की कुल संख्या 73 है। इसके बाद पुणे (59), मुंबई (41), ठाणे (28) का नंबर आता है।

कर्नाटक में कोरोना के 9,894 नए मामले और 104 नई मौतें दर्ज

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 9,894 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,59,445 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी। पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से कर्नाटक में 104 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 7,265 हो गई है। अच्छी बात ये रही कि पिछले 24 घंटों में 8,402 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं।

  • रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नयी मौतों में 96 साल के एक उम्रदराज़ व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई, जबकि दक्षिण कन्नाडा में 21 साल के एक नौजवान की मौत दर्ज की गई है।
  • राज्य सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, कर्नाटक में 5,94,019 प्राथमिक संपर्क और 5,36,625 माध्यमिक संपर्क हैं,जबकि 5,13,883 से अधिक व्यक्ति घर पर ही क्वारंटीन में हैं।
  • राज्य में पिछले 24 घंटों में 67,955 नमूनों की जांच हुई जिसमें 36,298 आरटी-पीसीआर से हुई।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source