Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coronavirus news updates: कोरोना वायरस अक्सर जब लगता है कि खत्म होने को है, वहीं इसके मामले फिर सामने आने लगते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ है। दरअसल, पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 4,272 मामले सामने आए हैं। इन्हीं मामलों के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 4,45,83,360 हो गई है। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि मरने वालों की संख्या 27 और मौतों के साथ 5,28,611 तक पहुंच गई है। इसके अलावा सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक कम होकर 40,750 हो गए हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार ने तमाम राज्यों को इससे पहले भी अलर्ट किया था कि, दुर्गा पूजा के दौरान कोरोनाके मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। वही हो भी रहा है। दरअसल, इस दौरान भारत के तमाम राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
तमिलनाडु में कोरोना के कुछ 535 नए कोरोनोवायरस आए। जिससे केसलोड 35.82 लाख तक पहुंच गया है। एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 509 मामले आए हैं जिससे 5,498 एक्टिव मामले आए हैं।चेन्नई में 104 नए मामले आए हैं, इसके बाद चेंगलपेट 54, कोयंबटूर 43 जबकि शेष मामले अन्य जिलों में फैले हुए थे।
बता दें कि कोरोना के मामले अन्य राज्यों में भी बढ़े हैं। जैसे कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में 93 मामले आए हैं तो, मुंबई में 116, मध्यप्रदेश में 16 और दिल्ली में 88। इस बीच ध्यान देने वाली बात ये है कि सभी राज्यों को कोरोना नियमों को सख्ती से पालन करवाने की जरूरत है। साथ ही आम लोगों को भी मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे रूल्स का पालन करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों ने अभी कोरोना के बूस्टर डोज नहीं लगवाया है उन्हें भी ये लगवाना चाहिए।