
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 17, 2021 9:01 AM IST
Corona
Covid Cases in Maharashtra: कोरोना संक्रमण की चपेट में बुरी तरह आनेवाले राज्य महाराष्ट्र में शुक्रवार को भी कोविड के मामले बहुत भारी संख्या में दर्ज़ किए गए। शुक्रवार शाम आए आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 63,729 नए मामले आए। इस जानलेवा वायरस ने 398 लोगों की जान ले ली। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 37 लाख का आंकड़ा पार कर गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि नए मामलों के जुड़ जाने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 37,03,584 हो गई। (Covid Cases in Maharashtra latest update in Hindi)
राज्य एक दिन पहले 349 मौतें हुई थीं, मगर अगले दिन 398 लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा 481 मौतें 2 अप्रैल को हुई थीं। राज्य में कोरोना से अब तक 59,551 लोग जान गंवा चुके हैं। यह देश के एक राज्य में कोरोना से मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
वहीं, महाराष्ट्र राज्य की राजधानी और देश की कमर्शियल कैपिटल कही जानेवाली मुंबई (Mumbai) में भी बहुत तेज़ी से कोरोना के मामले बढ़ते देखे गए। 15 अप्रैल को जहां महानगर में 8,209 कोविड केसेस का पता चला था वहीं, अगले दिन यानि 16 अप्रैल (शुक्रवार) को बढ़कर 8,803 तक पहुंच गए। (Covid-19 Cases in Mumbai latest update)
(स्रोत--आईएएनएस,एसजीके)