Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coronavirus New Case : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, दिल्ली-मुंबई की बात करें, तो यहां का हाल सबसे बेहाल है। इन बड़े शहरों में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। दिल्ली और महाराष्ट्र में एक्टिव मामले 6000 से पार हो गए हैं। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी की रेट 28 फीसदी के पार पहुंच गई है। ऐसे में दिल्ली सरकार और महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना के संक्रमण से निपटने की तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के राज्य मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में 25 कोविड अस्पतालों को फिर से एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में अब महाराष्ट्र में कोविड मरीजों के लिए 5000 से अधिक बेड और 2 हजार से अधिक वेंटिलेटर उपलब्झ हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में 62 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट संचालन में है। साथ ही 37 पीएसए प्लांट भी संचालन में हैं। ऐसे में मरीजों के लिए उपयुक्त तैयारी की जा चुकी है। इसलिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।
दिल्ली में बीते बुधवार को कोरोना के 1700 से भी अधिक मामले सामने आए हैं। इसके साथ एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 6046 हो चुकी है। साथ ही इस दौरान करीब 6 मरीजों ने कोविड के कारण अपना दम तोड़ दिया है। वहीं, करीब 1427 मरीजों की संक्रमण से रिकवरी हुई है। वहीं, महाराष्ट्र की बात करें, तो बुधवार को यहां 1100 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ एक्टिव मामले बढ़कर 6102 हो गया है। बीते दिन कोविड के संक्रमण की वजह से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मुंबई में कोविड के नए मरीजों की संख्या 234 है, जिसमें से एक मरीज की मौत हो गई है।
लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखदते हुए बताया जा रहा है कि मई में कोरोना के संक्रमण मरीजों की संख्या में काफी ज्यादा उछाल आएगा। इस आधार पर आईआईटी प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि मई के महीने में कोविड से संक्रमित मरीजों की संख्या पीक पर देखने को मिल सकती है। दावा है कि मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर मिड मई में प्रतिदिन कोरोना के 50 से 60 हजार मामले सामने आ सकते हैं।