
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 8, 2022 10:53 AM IST
Covid cases in Karnataka: बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना मामलों की संख्या में इजाफा देखा गया है विशेषकर, कोरोना वायरस महामारी की पिछली तीन लहरों में सर्वाधिक प्रभावित रहने वाले राज्यों केरल और महाराष्ट्र में कोविड केसेस में अचानक से बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। कर्नाटक में नए कोविड मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन महीने के अंतराल के बाद 24 घंटे के अंतराल में 348 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.11 प्रतिशत हो गई है। बता दें कि, राज्य में 3 मार्च को 382 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, 3 महीने लंबे अंतराल के बाद अब कोविड केसेस लगभग 350 के आंकड़े तक पहुंच गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार,
हालांकि, विशेषज्ञों ने चौथी लहर की आशंका को दूर कर दिया है। मामलों की संख्या में स्पाइक अधिक परीक्षणों के कारण है। जानकारों का कहना है कि जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। बेंगलुरू को छोड़कर राज्य के किसी भी जिले में पिछले एक महीने में 10 से ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं। विशेषज्ञों ने कहा है कि राज्य में कोई नया संस्करण नहीं खोजा गया है और सरकार को जनता द्वारा मास्क पहनना सुनिश्चित करने का सुझाव दिया है।
राज्य ने अप्रैल में 7,000-8,000 परीक्षण किए और नए कोविड मामले 100 से कम थे। मई के अंतिम सप्ताह में परीक्षणों को बढ़ाकर 16,000 कर दिया गया और नए मामलों ने 200 का आंकड़ा छू लिया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षणों की संख्या 20,000 से 30,000 के बीच बढ़ाई जाएगी।
(आईएएनएस)