
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 7, 2022 9:31 AM IST
Covid Cases In Delhi And Maharashtra Update: स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में 1,656 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन के 1,365 के मुकाबले काफी अधिक है, लेकिन लगातार दूसरे दिन कोई नई मौत नहीं हुई है। इस बीच, कोविड सकारात्मकता दर थोड़ी कम होकर 5.39 प्रतिशत हो गई है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,096 हो गए हैं। स्वास्थ्य मेंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार,
वहीं, बात की जाए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तो महानगर में शुक्रवार को 117 नए मामले दर्ज किए गए। यह लगातार तीसरा दिन है जब राज्य में कोविड-19 महामारी के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 205 नए मामले सामने आए हालांकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 78,78,801 हो गए वहीं मृतकों की संख्या 1,47,845 पर स्थिर रही। राज्य में अभी 1,109 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(आईएएनएस)