
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 18, 2022 11:26 AM IST
कोरोना की रफ्तार दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसको देखते हुए लोगों के मन में कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) आने का डर बैठ गया है। बता दें कि दिल्ली और महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले से ही कोरोना ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था, लेकिन अब यूपी समेत कई राज्यों से प्राप्त आंकड़े भी डरा रहे हैं। अगर देश में कोरोना की स्थिति की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 13,216 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इनकी तुलना एक दिन पहले मिले आंकड़ों से की जाए तो 2.9% का इजाफा देखने को मिला है। वहीं बीते चौबीस घंटों में देशभर में 23 लोगों की जान गई है। देश में अब तक कुल मामलों का आंकड़ा 4,32,83,793 पर पहुंच गया है।
अगर देश के सबसे प्रभावित राज्य की बात की जाए तो वह महाराष्ट्र है, जहां बीते चौबीस घंटों में 4165 मामले सामने आएं हैं। इसके बाद केरल 3162 और फिर दिल्ली 1797 मामलों के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। वहीं हरियाणा और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी 600 से ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं।
Delhi reports 1797 Covid-19 cases along with 1 death in last 24 hrs. 901 recovered along with 4843 active cases in past 24 hrs pic.twitter.com/hTK2fuXP36
— ANI (@ANI) June 17, 2022
महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली में कोरोना के मामले एक हफ्ता पहले ही बढ़ना शुरू हो गए थे, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार अब उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। यूपी में कोरना के सक्रिय मामले 2118 पहुंच गई है। गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित दिख रहे हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों की स्थिति को देखते हुए लोगों में कोविड 19 की चौथी लहर आना का खतरा बढ़ गया है। दरअसल अब रोजाना आने वाले मामलों का आंकड़ा 12000 से ऊपर निकल चुका है, जो कि एक अच्छा संकेत नहीं है। दरअसल यह आंकड़ा फरवरी के बाद पहली बार आया है।