मां से बच्चे तक आसानी से फैल सकता है कोविड,एक्सपर्ट्स का बयान संक्रमण के साथ भी हुआ कई बच्चों का जन्म

एक नयी स्टडी के अनुसार, एसिम्प्टोमैटिक और प्रेगनेंट महिलाओं के बच्चों में भी गम्भीर लक्षण दिखायी दे सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 30, 2022 10:56 AM IST

एक नयी  स्टडी में यह पाया गया है कि गर्भवती महिलाओं से उनके बच्चों को कोविड संक्रमण फैल सकता है। वहीं, कुछ नवजात शिशुओं का जन्म भी कोरोना संक्रमण के साथ हुआ। महाराष्ट्र के पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज और ससून अस्पताल (Byramjee Jeejeebhoy Government Medical College and Sassoon General Hospitals, Pune) के डॉक्टरों द्वारा की गयी  इस स्टडी के परिणामों से पता चलता है कि प्रेगनेंट महिलाओं और न्यू मदर्स से बच्चों में कोविड संक्रमण फैलने की पॉजिटिविटी रेट 6.5 % तक हो सकती है।

जून 2020 से दिसंबर 2021 की अवधि में बीजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड संक्रमित और गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों पर अध्ययन किया गया। स्टडी के लिए अस्पताल में भर्ती 301 कोरोना संक्रमित महिलाओं  से जन्मे कुल 304 बच्चों की केस स्टडी की गयी।  स्टडी के निष्कर्षों के आधार पर शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर किसी कोरोना संक्रमित महिला में कोविड संक्रमण के लक्षण ना दिखायी दें या वह एसिम्पटोमैटिक हो, तब भी उससे जन्मे बच्चे में कोविड संक्रमण के गम्भीर लक्षण दिखायी दे सकते हैं।स्टडी के दौरान देखा गया कि,

  • कोविड संक्रमण से पीड़ित 20 बच्चों में से छह बच्चों में कोरोना संक्रमण के बहुत ही गम्भीर लक्षण दिखायी दिए और उन्हें लम्बे समय तक आईसीयू में भी रहना पड़ा।
  • हालांकि, कोरोना की गम्भीर बीमारी से पीड़ित शिशुओं में से किसी की भी मृत्यु नहीं हुई।

एसिम्टोमैटिक महिलाओं के बच्चों में भी दिखे गम्भीर लक्षण

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीजे कॉलेज की तरफ से यह जानकारी दी गयी है कि, इलाज के बाद ये सभी बच्चे धीरे-धीरे स्वस्थ हो गए हैं और उनका विकास भी हो रहा है। वहीं, बीजे कॉलेज के डीन डॉ.विनायक काले ने कहा कि, स्टडी के दौरान देखा गया कि ऐसी महिलाएं जिनमे कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं दिखायी दे रहे थे उनके बच्चों में भी कोविड संक्रमण की गम्भीर बीमारी देखी गयी। स्टडी में शामिल 6 ऐसे बच्चे भी थे जिनमें कोविड संक्रमण के गम्भीर लक्षण दिखायी दिए जबकि, उनकी मांओं में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे थे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source