Covid Antibodies in Indian population: भारत के 67 प्रतिशत लोगों में बन चुकी है कोविड एंटीबॉडीज़, सीरो सर्वे में हुआ खुलासा

आइसीएमआर के चौथे सीरो सर्वे में पाया गया है कि भारत में लगभग 40 करोड़ लोगों में कोरोना एंटीबाडीज़ नहीं बन सकी हैं और इसीलिए, इन लोगों के लिए संक्रमित होने की आशंका बनी हुई है। (Covid Antibodies in Indian population in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 20, 2021 11:16 PM IST

Covid Antibodies in Indian population:  भारत में 3 में से 2 लोगों में कोविड एंटीबॉडीज पायी गयी हैं, जिसका अर्थ है कि लगभग 33 फीसदी भारतीय आबादी अभी भी कोरोना संक्रमण के गम्भीर खतरे के बीच रह रही है। यह खुलासा किया गया है, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के नये सर्वे के परिणामों में। आइसीएमआर के चौथे सीरो सर्वे (Fourth Sero survey) में पाया गया है कि भारत में लगभग 40 करोड़ लोगों में कोरोना एंटीबाडीज़ नहीं बन सकी हैं और इसीलिए, इन लोगों के लिए संक्रमित होने की आशंका बनी हुई है। (Covid Antibodies in Indian population in Hindi)

भारत के 33 प्रतिशत लोगों में नहीं बनी  कोविड एंटीबॉडीज़

मिली जानकारी के अनुसार, यह सीरो सर्वे जून 2021 से जुलाई 2021 की अवधि में देश के 70 जिलों में कराया गया जिसमें यह परिणाम सामने आए। चौथे सीरो सर्वे के बारे में बात करते हुए आइसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव (Balram Bhargav) ने कहा कि,  कि चौथा राष्ट्रीय सीरो सर्वे में 6-17 साल के आयुवर्ग के बच्चों को भी शामिल किया गया। सर्वे में पाया गया कि फिलहाल देश की 67.6 प्रतिशत जनता में कोविड एंटीबॉडी बन चुकी है। इसका अर्थ यह है कि भारत की आबादी का दो तिहाई हिस्सा कोविड संक्रमित हो चुका है और अब उनके शरीर में सार्स-कोव-2 के खिलाफ एंटीबॉडी बन  चुकी है। (Covid Antibodies in Indian population)

कोरोना संक्रमण से कितना सुरक्षित है देश ?

ये आंकड़ महत्वपूर्ण हैं क्योंकि,  तीसरा सीरो सर्वे दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 में किया गया था जिसमें, पाया गया कि 24.1 फीसदी जनसंख्या में कोविड एंटीबॉडीज़ बनी हैं। वहीं दूसरे सीरो सर्वे जिसे अगस्त 2020-सितंबर 2020 में कराया गया था उसके परिणामों के आधार पर कहा गया था कि , देश में केवल 7.1 प्रतिशत लोगों में कोविड एंटीबॉडीज़ बन सकी हैं। जबकि, पहले सीरो सर्वे (मई 2020-जून 2020) में कहा गया था कि मात्रा 0.7 प्रतिशत लोगों में कोरोना  एंटीबाडी  बनीं थीं। चौथे सीरो सर्वे के मुताबिक,

  • वैक्सीन नहीं लेनेवाले केवल 62.3 प्रतिशत लोगों में ही एंटी-कोविड एंटीबाडी पायी गयी ।
  • वहीं, वैक्सीन की एक खुराक लेने वाले  81 प्रतिशत लोगों कोविड एंटीबॉडी पायी गयी ।
  • कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने वाले 89.9 प्रतिशत लोगों में एंटीबाडी पायी गयी ।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source