• हिंदी

बेटी पैदा करने से डर लगता है-दिव्यांका त्रिपाठी

बेटी पैदा करने से डर लगता है-दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री मोदी से की महिलाओं की सुरक्षा की अपील।

Written by Sadhna Tiwari |Published : August 17, 2017 12:52 PM IST

डेली सोप 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्विटर पर अपने मन का डर बयां किया है। दिव्यांका को बेटी की मां बनने से डर लगता है,क्योंकि देशभर में रेप की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। दिव्यांका ने अपने मन की इस परेशानी को बताते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन अपील की है कि वे देश में लड़कियों की सुरक्षा के लिए कुछ करें।

सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर दिव्यांका ने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए कई ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ तेज़ी से बढ़ते अपराधों और उसकी वजह से व्याप्त डर के बारे में बात की। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन यानि 16 अगस्त को दिव्यांका ने बलात्कार की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए ये ट्वीट किए।

Also Read

More News

दिव्यांका ने अपने ट्वीट में लिखा कि वह बेटे-बेटी में फर्क नहीं करतीं या उन्हें बेटा पैदा करने की कोई चाहत नहीं है, लेकिन अब उन्हें बेटी पैदा करने से डर लगने लगा है।

दिव्यांका ने ये ट्वीट 15 अगस्त के दिन चंडीगढ़ में एक बच्ची के साथ हुई रेप की घटना के बाद किए। गौरतलब है कि, चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से लौट रही 8वीं क्लास की एक बच्ची को अगवा करके उसके साथ बलात्कार किया गया। बच्ची अपने स्कूल से घर लौट रही थी, तभी चंडीगढ़ के सेक्टर 23 के चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क में बच्ची के साथ गन-प्वॉइंट पर रेप किया गया।

दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्विट के माध्यम से लगातार गम्भीर बनती जा रही रेप की समस्या को काबू में करने के लिए प्रधानमंत्री से गुहार लगायी। दिव्यांका ने महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल देने के लिए बलात्कारियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,

दिव्यांका ने यह भी कहा कि किस तरह देशभर की महिलाओं को मोदीजी से उम्मीदें हैं कि वे महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ करेंगे।

चित्रस्रोत-Twitter/@Divyanka_T