
Also Read
Covid-19 Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी एक अहम घोषणा केंद्र सरकार द्वारा की गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया है कि कोविड-19 वैक्सीन की 400 से 500 मिलियन खुराकें, साल 2021 तक देश में आ सकती हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को दिल्ली में मंत्रियों के एक दल के साथ एक मीटिंग की जहां, कोविड-19 से जुड़ी चर्चा हुयी। (Covid-19 Vaccine Update)
इस मीटिंग में डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने कहा कि, 'हमें उम्मीद है कि, साल 2021 की शुरुआत में हमें एक से ज़्यादा स्रोतों से कोविड-19 की वैक्सीन्स मिल सकेंगी। हमारे एक्सपर्ट्स देश में कोरोना वैक्सीन के वितरण से जुड़ी योजनाएं और रणनीति बना रहे हैं।' यह मीटिंग वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए की गयी ।
कोविड वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रमुख डॉ. वी.के. पॉल ने जानकारी दी कि, वैक्सीन-19 (Covid-19 Vaccine in India update) सबसे पहले उन लोगों को लगायी जाएगी जिन्हें इसकी आवश्यकता है। इससे, जुड़ी एक लिस्ट भी बनायी जा रही है जो अक्टूबर के अंत या नवंबर महीने के पहले सप्ताह में पूरी हो जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इससे पहले घोषणा की थी कि कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine availability in India) के आते ही इसे सबसे पहले, फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को लगाया जाएगा। जिनमें, डॉक्टर्स और हेल्थकेयर स्टाफ शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 वैक्सीन एडमिनिट्रेशन का कार्य डॉ. वी.के. पॉल की अगुवाई वाली एक टीम कर रही है। एक्सपर्ट्स की इस टीम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डायरेक्टर, डॉ. रणदीप गुलेरिया (Dr. Randeep Guleria) का एक हाई लेवल पैनल भी शामिल किया गया है। साथ ही, विदेश मामलों के मंत्रालयों के कई प्रतिनिधी, जैव प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवाओं के डायरेक्टर भी इस टीम का हिस्सा हैं। जबकि, भारत के एड्स अनुसंधान संस्थान, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि भी इस वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।
रिसर्च में खुलासा, कोविड-19 एंटीबॉडी दे सकती है स्थायी रोग प्रतिरोधक क्षमता
डायबिटीज की इस पॉपुलर दवा से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, बाज़ार से स्टॉक वापस मंगा रही है कम्पनी