Covid-19 Vaccine: कोविड-19 की दवा हो चुकी है तैयार, ह्यूमन ट्रायल में मिली 94% कामयाबी

अमेरिका की एक कम्पनी ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली है। जिसे, क्लिनिकल ट्रायल में 94 फीसदी सफलता भी मिली है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 2, 2020 11:34 AM IST

Covid-19 Vaccine: कोरोना वायरस से सुरक्षा देने वाली  दवा की खोज में इस वक्त दुनियाभर में कोशिशें चल रही हैं। भारत में भी कोविड-19 की वैक्सीन पर तेज़ी से काम चल रहा है। ब्रिटेन, अमेरिका और चीन समेत कई देशों की कम्पनियों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की बात कही है। लेकिन, अभी तक कई वैक्सीन्स का काम दूसरे या तीसरे चरण में ही है। इन सबके बीच अमेरिका की एक कम्पनी ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली है। जिसे, क्लिनिकल ट्रायल में 94 फीसदी सफलता भी मिली है। यह दावा अमेरिकी फार्मा कंपनी इनोवियो (Inovio) ने किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कम्पनी ने अपने कोविड-19 वैक्सीन आईएनओ-4800 (INO-4800) का ह्यूमन ट्रायल किया, जिसमें उसे बहुत बड़ी सफलता मिली है। क्लिनिकल ट्रायल में 40 लोगों के शरीर में यह टीका लगाया गया। कम्पनी का कहना है कि, इस दवा को 94 प्रतिशत असरदार पाया गया।

कैसा है कोविड का नया वैक्सीन?

कोविड के नये टीके (Covid-19 Vaccine) के बारे में कहा जा रहा है यह नयी वैक्सीन एक विशेष तरीके से काम करती है। साधारण वैक्सीन की तरह ही इसे भी इंजेक्शन की मदद से शरीर में पहुंचाया जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वैक्सीन में मौजूद दवा एक प्रकार का डीएनए है, जो शरीर के भीतर पहुंचकर कोविड-19 इंफेक्शन से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है।

गौरतलब है कि इस वैक्सीन के ट्रायल को पहले ही अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अनुमित दे दी है। कम्पनी की योजना जनवरी 2021 तक 300 मिलियन वैक्सीन  बनाने की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इनोवियो कंपनी को कोरोना वायरस वैक्सीन के जल्द निर्माण के लिए कहा है।

फ्लू से बचना है तो अपनाएं आयुष मंत्रालय के ये सुझाव

Kawasaki Disease: मुंबई में कोविड-19 मरीज़ों में दिखे कावासाकी जैसे लक्षण, समझें क्या है यह बीमारी और कैसे करें बचाव

 कोविड-19 : दिल्ली में बन रहा है देश का पहला प्लाज्मा बैंक

Coronavirus Pandemic: यूरोप में बच्चों में बढ़े कावासाकी सिंड्रोम के मामले, जानें क्या इसका है कोरोना वायरस से संबंध

Covid-19 and Diabetes: कोविड-19 की वजह से थम सकता है इंसुलिन का उत्पादन, बढ़ता है मौत का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source