2024 से पहले नहीं मिल सकेगी ‘सभी को’ कोविड वैक्सीन, सीरम इंडिया प्रमुख ने दिया बयान

भारत में वैक्सीन के निर्माण में जुटी कम्पनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन जल्द उपलब्ध करा पाना मुमकिन नहीं होगा और इसमें 3-4 वर्षों का वक़्त लग जाएगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 15, 2020 11:24 AM IST

Covid-19 Vaccine Update:  कोरोना वायरस वैक्सीन का इंतज़ार दुनियाभर में बेसब्री से हो रहा है। कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) ने पूरी दुनिया में 3 करोड़ से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत, अमेरिका और रूस जैसे देशों में कोविड-19 वैक्सीन जल्द से जल्द बना लेने और अपने लोगों के लिए उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत में वैक्सीन के निर्माण में जुटी कम्पनी सीरम इंस्टीट्यूट्स ऑफ इंडिया (Serum Institutes of India) ने कहा है कि सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन जल्द उपलब्ध करा पाना मुमकिन नहीं होगा और इसमें 3-4 वर्षों का वक़्त लग जाएगा। (Covid-19 Vaccine Update in hindi)

क्यों 2024 से पहले नहीं मिले सकेगी  कोविड  वैक्सीन ?

गौरतलब है कि सीरम दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। सीरम के सीईओ ने कहा है कि , साल 2024 खत्म होने तक ही सब लोगों के लिए कोविड-19  की वैक्सीन उपलब्ध करा पाना संभव होगा, उससे पहले इतनी बड़ी आबादी के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन नहीं हो सकेगा। (Covid-19 Vaccine)

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला (Adar Poonawalla) ने बताया कि, साल 2024 से आखिरी महीनों से पहले कोरोना वैक्सीन सभी को मिलना मुमकिन नहीं है। इसकी वजह बताते हुए पूनावाला ने कहा, फॉर्मा कम्पनियों ने दवा के उत्पादन की गति में कोई इज़ाफा नहीं किया है। एक सीमित मात्रा में ही टीके का उत्पादन कार्य चल रहा है। इसीलिए, ऐसी स्थिति बनी रहने पर विश्वभर की पूरी आबादी को जल्द वैक्सीन नहीं मिल सकेगी। सीरम सीईओ के अनुसार, दुनियाभर के सभी लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध होने में 4-5 साल का वक़्त लग जाएगा। (Coronavirus Vaccine)

 50% वैक्सीन भारत के लिए बनाएगी सीरम

पूनावाला ने यह भी कहा कि, अगर रोटावायरस (Rota virus) और खसरा (Measles)  की तरह ही हर व्यक्ति को कोरोना वायरस की वैक्सीन के 2 डोज़ दिए जाएंगे तो, पूरी दुनिया के लिए लगभग 15 अरब वैक्सीन्स का उत्पादन करना पड़ेगा। मिली जानाकारी के अनुसार फिलहाल सीरम इंस्टीट्यूट (SII) कोविड वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) तैयार करने का कार्य कर रहा है। कम्पनी एक अरब डोज़ तैयार करने वाली है। आदर पूनावाला ने कहा है कि वैक्सीन की डोज़ में से 50% खुराक भारत के लिए उपलब्ध करायी जाएगी। (Coronavirus Vaccine in India)

गौरतलब है कि सीरम इंडिया महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित है। यह फॉर्मा कम्पनी ना केवल भारत के लिए दवाइयों का निर्माण करती है बल्कि, दुनिया भर के लिए दवाइयों की एक बड़ी उत्पादक है।  सीरम ने दुनिया की 5 बड़ी कम्पनियों के साथ कोरोना वैक्सीन के उत्पादन  के लिए करार किया है, जिसमें एस्ट्राजेनेका (Astrazeneca) और नोवावैक्स (NovaVax )का भी नाम है। इसी तरह रूस के गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर  'स्पूतनिक वी' (Sputnik V.) का भारत में उत्पादन करने की दिशा में भी प्रयास चल रहे हैं।

 लॉकडाउन से 78 हजार लोगों की जान बचाना हुआ मुमकिन, 29 लाख कोविड मामलों से बच सका भारत

कोविड-19 इंफेक्शन से ठीक होने के बाद लोगों में दिखायी दे रही हैं ये परेशानियां

कोरोना के मरीजों में दिखा एक और चौंका देने वाला लक्षण, अचानक प्लेट्सलेट्स की संख्या होने लगी कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source