171 देश और आर्थिक समुदाय कोविड-19 वैक्सीन कार्यान्वयन योजना में हुए शामिल

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा कि विश्व में 171 देश और आर्थिक समुदाय कोविड-19 वैक्सीन कार्यान्वयन योजना में शामिल हुए हैं। इस योजना का लक्ष्य है, वर्ष 2021 के अंत से पहले 2 अरब कोविड-19 टीकों का उत्पादन व वितरण सुनिश्चित करना।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 11, 2020 12:38 PM IST

Covid-19 Vaccine Update in Hindi: स्थानीय समयानुसार 9 अक्तूबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 महामारी (Coronavirus pandemic) से जुड़ा नियमित संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा कि विश्व में 171 देश और आर्थिक समुदाय कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) कार्यान्वयन योजना में शामिल हुए हैं। ट्रेडोस ने 9 सितंबर को कहा कि इस हफ्ते चीन व दक्षिण कोरिया आदि देशों ने इस योजना में हिस्सा लिया है। अब तक विश्व में 171 देश व आर्थिक समुदाय इसमें शामिल हुए हैं। कोविड-19 टीका प्राप्त करके संबंधित देश व आर्थिक समुदाय इस योजना के माध्यम से निष्पक्ष तरीके से साझा कर सकेंगे।

ट्रेडोस के अनुसार, आरंभिक दौर में टीके की आपूर्ति सीमित है, लेकिन इस योजना से सभी सदस्य न्यायपूर्ण रूप से इसे साझा कर सकेंगे। इस योजना का लक्ष्य है वर्ष 2021 के अंत से पहले 2 अरब कोविड-19 टीकों (Covid-19 Vaccine Update in Hindi) के उत्पादन व वितरण सुनिश्चित करना।

वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले हुए 3.7 करोड़ से अधिक

देश और दुनिया में कोविड के नए मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। स्थिति बहुत गंभीर होती जा रही है। भारत में कोरोना के कुल मामले 70,53,806 हो गए हैं वहीं मरने वालों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अब तक यहां एक लाख से भी अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने रविवार को ताजा आंकड़े पेश किए, जिसमें वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.7 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इस घातक संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,071,400 हो गई है।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 37,087,467 हो गई, वहीं मृत्यु दर बढ़कर 1,071,399 हो गई थी। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक कोविड-19 प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 7,711,079 मामले और उससे 214,337 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं मामलों की दृष्टि से भारत 70,53,806 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर आता है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 107,416 हो गई।

अमेरिका में कोविड-19 की गंभीर स्थिति, कोरोना को लेकर अमेरिका को ‘टाइम’ मैगजीन ने भी घेरा