Covid-19 Vaccine Side Effects: फाइज़र की वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को 8 दिन बाद पाया गया कोरोना पॉजिटिव, दिखे ये साइड-इफेक्ट्स

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक पुरुष नर्स को देश में आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमति प्राप्त फाइज़र की कोरोना वैक्सीन की एक खुराक दी गयी। लेकिन पहला डोज़ मिलने के 8 दिन बार इस मेडिकल स्टाफ को  कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। (Covid-19 Vaccine Side Effects)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 31, 2020 11:21 AM IST

Covid-19 Vaccine Side Effects: कोरोना वायरस के इमरजेंसी इस्तेमाल से जुड़े एक मामले में फाइज़र (Pfizer Vaccine) की कोविड-19 वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स सामने आए हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक पुरुष नर्स को देश में आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमति प्राप्त फाइज़र की कोरोना वैक्सीन की एक खुराक दी गयी। लेकिन पहला डोज़ मिलने के 8 दिन बार इस मेडिकल स्टाफ को  कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। (Covid-19 Vaccine Side Effects)

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, मैथ्यू डब्ल्यू (45) नामक इस व्यक्ति ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में 18 दिसंबर को फाइज़र की वैक्सीन (Pfizer Vaccine) प्राप्त करने की जानकारी शेयर की है। मैथ्यू ने एबीसी 10 न्यूज को बताया कि उन्हें उनके हाथ में एक दिन थोड़ा दर्द महसूस हुआ। हालांकि, इसके अलावा उन्हें अन्य कोई साइड इफेक्ट महसूस नहीं हुए। (Covid-19 Vaccine Side Effects)

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद व्यक्ति हुआ संक्रमित

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वैक्सीन मिलने के 8 दिन बाद, जब कोविड-19 यूनिट में काम करने के लिए वापस गए तो उन्हें असहज और अस्वस्थ महसूस होने लगा। फिर, मैथ्यू ने क्रिसमस के बाद खुद की जांच करवायी तो उन्हें  कोविड-19 पॉजिटिव होने का पता चला। इस विषय में, सैन डिएगो के फैमिली हेल्थ सेंटर्स के एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ क्रिश्चियन रेमरस ने एबीसी न्यूज को बताया कि पहली खुराक के बाद भी अगर कोई वायरस के संपर्क में आया है तो उसका पॉजिटिव परीक्षण करना अप्रत्याशित नहीं है।

उन्होंने कहा, हम वैक्सीन के व्यवहार को क्लिनिकल ट्रायल्स से जानते हैं कि वैक्सीन से सुरक्षा विकसित करने के लिए आपको लगभग 10 से 14 दिन तो लगने ही वाले हैं। गौरतलब है कि, फाइजर  के तीसरे फेज़ के क्लिनिकल ट्रायल के  आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया गया था कि, उनकी कोविड-19 वैक्सीन (Pfizer Vaccine) 95 फीसदी प्रभावशाली है।

(स्रोत—आईएएनएस, एकेके-एसकेपी)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source